खबर
Top News

173 करोड़ से बने ब्रिज को उद्घाटन का इंतजार: जनता जाम से बेहाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
173 करोड़ से बने ब्रिज को उद्घाटन का इंतजार

लवकुश चौराहा पर प्रदेश के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर की दूसरी भुजा यातायात के लिए अब तक नहीं खुली, बंद भुजा बनी पार्किंग

वाहन चालक रोज 4 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी आम लोगों को राहत के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लवकुश चौराहा पर प्रदेश के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर की दूसरी भुजा तैयार है, लेकिन उस पर यातायात शुरू नहीं हो सका।

हैरानी की बात यह है कि जिस रास्ते से हजारों वाहन चालकों का समय बचना था, वह अब उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़ा है। ऊपर ब्रिज तैयार है और नीचे सड़क पर जाम, गड्ढे और धूल का राज है। निर्माण की परेशानी झेल चुके लोगों के लिए यह स्थिति किसी दोहरी सजा से कम नहीं।

बंद भुजा पर रोज खड़ी हो रही 40 से 50 गाड़ियां- इस मामले में एक नया पहलू भी सामने आया है। जिस दूसरी भुजा को आम वाहनों के लिए बंद रखा गया है, वहां रोजाना 40 से 50 चार पहिया वाहन खड़े हो रहे हैं। यानी जिस फ्लाईओवर का इस्तेमाल यातायात सुगम बनाने के लिए होना था, उसका बंद हिस्सा अघोषित पार्किंग में तब्दील होता दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर वाहन चालकों को नीचे के संकरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।

चार किलोमीटर का चक्कर, 45 मिनट तक बर्बाद- लवकुश चौराहा से उज्जैन और सांवेर रोड की ओर जाने वाले लोगों की परेशानी केवल जाम तक सीमित नहीं है। दूसरी भुजा बंद होने के कारण कुछ वाहन चालकों को एमआर-4 और सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर जाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने रोजाना करीब 45 मिनट तक अतिरिक्त समय बर्बाद होने की परेशानी भी बताई। सांवेर रोड की कॉलोनियों के रहवासियों और उज्जैन जाने-आने वाले यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

28 अक्टूबर को होना था लोकार्पण…- दूसरी भुजा का लोकार्पण 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों प्रस्तावित था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के बाद नई तारीख अब तक घोषित नहीं हुई। अब 21 नवंबर को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री से चर्चा होने और जल्द लोकार्पण कराने की बात कही है।

इससे पहले आईडीए के अधिकारियों ने 18 नवंबर को अगले सात दिन में दूसरी भुजा शुरू करने की तैयारी का दावा किया था। सवाल यह है कि जब रास्ता तैयार है, तो उद्घाटन में इतनी देर क्यों?

सर्विस रोड पर धूल का गुबार, गड्ढों से जूझते लोग- फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण भी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो पाया है। कहीं सड़क अधूरी है, तो कहीं गड्ढों और संकरे रास्तों के बीच वाहनों को निकलना पड़ रहा है।

दिनभर उड़ती धूल से दोपहिया वाहन चालकों और आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है। विडंबना यह है कि दूसरी भुजा शुरू नहीं होने से नीचे वाहनों का दबाव बना हुआ है और इसी कारण सर्विस रोड का काम भी प्रभावित हो रहा है।

अब जिम्मेदारी तय करने की जरूरत- करीब साढ़े तीन साल तक निर्माण कार्य के कारण परेशानी झेलने वाले वाहन चालकों को उम्मीद थी कि दोनों भुजाएं शुरू होने के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी, लेकिन एक हिस्सा बंद रहने, सर्विस रोड अधूरी होने और धूल उड़ने से राहत का इंतजार लंबा हो रहा है।

जरूरत है कि आईडीए दूसरी भुजा शुरू करने की निश्चित तारीख सार्वजनिक करे, बंद हिस्से पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोके और सर्विस रोड का काम प्राथमिकता से पूरा कराए, लेकिन यह विडंबना ही है कि जिस ब्रिज को समय बचाने के लिए बनाया गया, उसी के कारण लोगों का समय रोज बर्बाद हो रहा है।

बायपास फ्लाईओवर बिना उद्घाटन खुला तो यहां इंतजार क्यों?
लोगों के सवाल का एक बड़ा आधार एमआर-10 बायपास फ्लाईओवर भी है। वहां निर्माण पूरा होने के बाद औपचारिक उद्घाटन की प्रतीक्षा किए बिना यातायात शुरू कर दिया गया था। ऐसे में लवकुश चौराहा पर तैयार भुजा को चालू करने के लिए समारोह की अनिवार्यता पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर प्राथमिकता जनता की सुविधा है या उद्घाटन का मंच और फीता?

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

18 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

19 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

39 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

40 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 2 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!