खबर
Top News

सोनिया गांधी की किताब फाड़ने पर भड़की कांग्रेस: शिंदे गुट के नेताओं के पुतले जलाए; मोती तबेला चौराहा पर की नारेबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
सोनिया गांधी की किताब फाड़ने पर भड़की कांग्रेस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोनिया गांधी की किताब को लेकर महाराष्ट्र से शुरू हुआ विवाद अब इंदौर की सड़कों तक आ गया है। सावरकर पर लिखी टिप्पणियों के विरोध में शिंदे व शिवसेना नेताओं द्वारा किताब फाड़ने और इसी दौरान बाल ठाकरे की तस्वीर वाला कागज भी फटने के मामले ने राजनीतिक तकरार बढ़ा दी है। शनिवार को शहर कांग्रेस ने मोती तबेला चौराहा पर प्रदर्शन कर शिंदे गुट के नेताओं के पोस्टर जलाए और जमकर नारेबाजी की।

कार्यवाहक शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में संजय निरुपम, शाइना एनसी, आनंद दुबे, शीतल म्हात्रे और संजना गाड़ी को निशाने पर लिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा किताब का जवाब किताब और विचारों से दिया जाना चाहिए, उसे फाड़कर नहीं।

सावरकर के दो पन्नों पर शुरू हुआ विवाद
सोनिया गांधी की 544 पन्नों की पुस्तक ‘बिलांगिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में वीर सावरकर और आरएसएस से जुड़े उल्लेखों पर शिंदे शिवसेना ने आपत्ति जताई है। पार्टी नेताओं ने किताब के पेज नंबर 201 और 443 पर दर्ज टिप्पणियों को हटाने की मांग की। साथ ही प्रकाशक से पुस्तक वापस लेने और महाराष्ट्र में इसकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी उठाई।

विरोध में बाल ठाकरे की तस्वीर भी फटी
मुंबई में किताब के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शाइना एनसी से बाल ठाकरे की तस्वीर वाला कागज भी अनजाने में फट गया। इसके बाद कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट ने शिंदे गुट को घेरा। जिस बाल ठाकरे के नाम और विचारधारा की दुहाई देकर विरोध किया जा रहा था, उन्हीं की तस्वीर फटने से मामला और विवादित हो गया।

विचारों की कमी, इसलिए किताबें फाड़ रहे
देवेंद्रसिंह यादव ने कहा शिंदे गुट के नेताओं ने किताब फाड़कर वैचारिक कमजोरी दिखाई है। इस तरीके से पुस्तक को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ी है। राजनीति में असहमति होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी की लिखी पुस्तक को नष्ट करना विरोध का सही तरीका नहीं।

प्रदर्शन में मूलचंद राठौर, अख्तर जावेद, विभाष शर्मा, लवेश यादव, संतोष सोनाने, बरकत खान, सद्दाम मंसूरी, तुषार जोशी, गोविंद शर्मा, सफदर नकवी, पप्पू यादव, दानिश खान, मनोहर तोमर, यशपाल गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

18 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

19 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

39 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

40 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 2 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!