ई-रिक्शा की टक्कर से मीडियाकर्मी की मौत: घर लौटते समय हुआ हादसा; सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में शनिवार शाम सड़क हादसे में भाजपा नेता और मीडियाकर्मी लखन परमार (55) की मौत हो गई।
वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सांदीपनि आश्रम के सामने तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
गंभीर चोट लगने से मौत हो गई
हादसे में सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पुराने शहर से घर लौटते समय हुआ हादसा
सिद्ध दरवाजा, भैरवगढ़ निवासी लखन परमार शनिवार को किसी काम से पुराने शहर आए थे। शाम करीब पांच बजे वह बाइक से अकेले घर लौट रहे थे।
इसी दौरान सांदीपनि आश्रम के सामने ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही लखन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
भाजपा संगठन में सक्रिय थे लखन परमार
मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि उनके चाचा लखन परमार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ मीडियाकर्मी भी थे।
वह भाजपा के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ और मंडल स्तर की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों और परिचितों में शोक है।
सीसीटीवी से चालक की पहचान में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। रविवार को हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब ई-रिक्शा चालक की पहचान और दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है।
पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद लखन परमार का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!