खबर
Top News

पब संचालकों की मनमानी के आगे पुलिस ने टेके घुटने: रात 12 बजे बाद तक गूंजता पबों का साउंड सिस्टम; शिकायत पर पहुंचे अधिकारी, लेकिन कार्रवाई के बजाय सिर्फ बंद करवाकर लौटे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 4:06 pm
शेयर करें:
पब संचालकों की मनमानी के आगे पुलिस ने टेके घुटने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पबों में आने वाले नशेड़ी रईसजादों ने कुछ समय पहले किस तरह शराब के नशे में सड़कों पर गुंडागर्दी, अराजकता और नग्नता की थी, ये किसी से छिपा नहीं है। पब संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने मिलकर मुहिम चलाई थी,तब जाकर इस पर लगाम लगी थी।

अब फिर शहर की स्वच्छ छवि को नशे में धुत रईसजादे अराजकता मचाते हुए दागदार करने में लगे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के अपोलो हाई स्ट्रीट मल्टी के पब संचालक ही नियम-कायदों को ठेंगे पर रखकर मनमानी कर रहे हैं। तय समय सीमा की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए देर रात तक तेज साउंड पर पार्टियां चल रही हैं।

कल रात भी अपोलो हाई स्ट्रीट में दो पब रात 12 बजे तक गुलजार थे। रहवासियों ने पहले कंट्रोल रूम पर शिकायत की, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आखिरकार एसीपी विजय नगर पराग सैनी और लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव को फोन करना पड़ा, तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पबों सहित मल्टी की गतिविधियां बंद करवाईं, लेकिन नियम तोड़ने वाले संचालकों पर कार्रवाई किए बिना ही लौट गई।

पुलिस की यह कार्यशैली महज औपचारिकता बनकर रह गई। सवाल है कि जब पुलिस को सबकुछ पता है, तो फिर पब संचालकों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई करने से परहेज क्यों?

जानकारी के अनुसार स्कीम-78 सेक्टर-ई के रहवासियों ने बताया अपोलो हाई स्ट्रीट, सेक्टर-एफ, स्लाइस-3, अरण्य नगर, स्कीम-78, विजय नगर में बर्लिन-हाउस दे गौरमेट, नाच इंदौर और रोमियो लेन सहित अंडरडॉग्स, स्पोर्ट्स बार और कवाली जैसे लाउंज व डाइनिंग विकल्प संचालित हो रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि इन प्रतिष्ठानों में तय समय सीमा का पालन नहीं किया जा रहा।

देर रात तक तेज साउंड पर पार्टियां चलती हैं। रोजाना होने वाले शोर-शराबे से आसपास रहने वाले बच्चे, बुजुर्ग और परिवार परेशान हैं। रात में साउंड इतना तेज रहता है कि घरों में रहना और सोना तक मुश्किल हो जाता है।

रहवासियों ने पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग को कई बार शिकायतें की। पबों में देर रात तक तेज साउंड बजाने, नशे में धुत लोगों के उत्पात और आए दिन होने वाले विवादों की जानकारी भी दी, लेकिन शिकायतों का समाधान नहीं हुआ।

कभी शिकायत पर पुलिस पहुंचती भी है, तो कुछ देर के लिए पब बंद करवाकर अपनी जिम्मेदारी खत्म मान लेती है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

रहवासियों ने बीट के पुलिसकर्मियों की भूमिका पर आरोप लगाया कि क्षेत्र में रोजाना देर रात तक चलने वाली गतिविधियां किसी से छिपी नहीं हैं। इसके बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होती। रहवासियों ने आरोप लगाया कि पबों से जुड़े लोगों के साथ पुलिसकर्मियों की नजदीकियों के कारण भी सख्ती नहीं दिखाई जाती।

कंट्रोल रूम पर शिकायत बेअसर अधिकारियों को करना पड़ा फोन
रहवासी मुकेश वर्मा ने बताया कल रात अपोलो हाई स्ट्रीट में संचालित दो पब रात 12 बजे तक खुले हुए थे। तेज साउंड और देर रात तक चल रही गतिविधियों से परेशान होकर पहले पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

इसके बाद उन्होंने विजय नगर एसीपी पराग सैनी और लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव को फोन कर स्थिति बताई। अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पब बंद करवाए और पूरी मल्टी की गतिविधियां भी बंद कराईं, लेकिन समय सीमा का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोप है कि दो पब रात 12 बजे बाद तक संचालित हो रहे थे, अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे, तब भी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई? केवल पब बंद करवाने से समस्या खत्म नहीं होगी। जब तक संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं होगी तब तक देर रात की मनमानी पर रोक लगना मुश्किल है।

महिला-बच्चों का निकलना तक मुश्किल घूरने और छेड़छाड़ पर आए दिन विवाद
रहवासियों ने बताया रात 8 बजे से ही मल्टी के बाहर रंगीन माहौल शुरू हो जाता है। पबों में युवक-युवतियों की भीड़ और देर रात तक चलने वाली पार्टियों से परिवारों का आना-जाना मुश्किल है। नशड़ियों के उत्पात के कारण महिलाएं और बच्चे मेन रोड से अपने घर तक नहीं आ पाते।

उन्हें घर के किसी पुरुष सदस्य को बुलाकर साथ लाना पड़ता है। नशे में धुत युवक-युवतियों के बीच घूरने और छेड़छाड़ जैसी बातों पर आए दिन विवाद होते हैं। मामूली कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल जाती है। कई बार युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट तक बरसाते हैं।

ऐसी घटनाओं के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पबों के आसपास सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आ रहे। रहवासियों का कहना है कि पबों में आने वाले लोगों की मौज-मस्ती का खामियाजा आसपास रहने वाले परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।

अगर जल्द सख्ती से कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इधर, रहवासियों ने खुलासा फर्स्ट को बताया मंगलवार को 50 से ज्यादा रहवासी पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलकर लिखित शिकायत करेंगे।

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

18 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

18 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

38 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

40 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 2 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!