खबर
Top News

MP के बेटे ने रची ‘रामायण’ की लंका: रावण के सिंहासन से लेकर इनको किया डिजाइन; इंजीनियरिंग छोड़ चुनी कला की दुनिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
MP के बेटे ने रची ‘रामायण’ की लंका

खुलासा फर्स्ट, रतलाम
सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो तो छोटे शहर की सीमाएं भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं। मध्य प्रदेश के रतलाम के 26 वर्षीय कलाकार भुवनेश काले की कहानी कुछ ऐसी ही है।

बचपन में कागज पर चित्र बनाने का शौक रखने वाले भुवनेश को आज फिल्म ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट में अपनी कल्पनाओं को आकार देने का मौका मिला है।

रावण के राजसी सिंहासन से लेकर कुबेर की लंका के विशाल द्वार, दंडकारण्य के जंगलों और जटायु के घावों तक, फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शुरुआती डिजाइनिंग में उनका योगदान रहा है।

भुवनेश के मुताबिक, फिल्म के एंड क्रेडिट में उनका नाम कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट, एडिटोरियल विजुअल आर्टिस्ट और पोस्टर डिजाइनर के रूप में तीन अलग-अलग विभागों में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत, कोरोना काल का संघर्ष और परिवार का भरोसा छिपा है।

दोस्तों ने चुनी इंजीनियरिंग, भुवनेश ने अपने हुनर पर किया भरोसा
भुवनेश को बचपन से ड्रॉइंग, आर्ट और ग्राफिक डिजाइनिंग का शौक था। स्कूल में वे कला से जुड़े कामों में आगे रहते थे और उन्हें आर्ट का हेड भी बनाया गया था।

गणित और विज्ञान से पढ़ाई करने के बावजूद उनका मन इंजीनियरिंग में नहीं लगता था। बारहवीं के बाद जब उनके दोस्त इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे थे, तब पिता ने उनसे पूछा कि आखिर वह जिंदगी में करना क्या चाहते हैं।

भुवनेश का जवाब था कि उन्हें ड्रॉइंग करना पसंद है।

परिवार ने उनके सपने को समझा और इंजीनियरिंग के लिए दबाव बनाने के बजाय कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया। वर्ष 2017 में उन्हें फिल्मकार सुभाष घई के संस्थान व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल में दाखिला दिलाया गया, जहां से उन्होंने एनिमेशन फिल्म मेकिंग एंड डिजाइन में ग्रेजुएशन किया।

कोरोना ने मुंबई से घर लौटाया, लेकिन सपनों पर ब्रेक नहीं लगा
भुवनेश के करियर की राह आसान नहीं थी। मुंबई में पढ़ाई और काम के अवसर तलाशने के दौरान कोरोना महामारी आ गई। परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें वापस रतलाम लौटना पड़ा।

लेकिन उन्होंने अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ा। घर से ही फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनिंग का काम शुरू रखा। नए स्केच, पोस्टर और डिजाइन बनाते रहे। इस दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा बड़े प्रोजेक्ट्स की एक विश लिस्ट भी तैयार की।

इस सूची में ‘रामायण’, ‘कल्कि’ और ‘अश्वत्थामा’ जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल थे। उस समय यह केवल उनकी इच्छाएं थीं, लेकिन वे लगातार अपनी कला को बेहतर बनाने में जुटे रहे।

रतलाम में वेब सीरीज की शूटिंग बनी जिंदगी का पहला बड़ा मोड़
वर्ष 2022 में रतलाम में अमेजन प्राइम की एक वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी। इसके निर्देशक अंकुर वर्मा शहर आए हुए थे। भुवनेश को इसकी जानकारी मिली तो वे अपना काम दिखाने के लिए उनसे मिलने पहुंच गए।

उन्होंने निर्देशक और टीम के सदस्यों को अपने ग्राफिक डिजाइन दिखाए। साथ ही रतलाम की अलग-अलग लोकेशन की जानकारी भी दी।

उनके काम से प्रभावित होकर टीम ने उन्हें तकनीकी विभाग में इंटर्न के रूप में अवसर दिया। बाद में उनकी जिम्मेदारी बढ़ी और वे असिस्टेंट ग्राफिक डिजाइनर बने।

यहीं से उन्हें बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम करने की प्रक्रिया समझने और अनुभवी कलाकारों के साथ सीखने का मौका मिला।

आया फोन, दो दिन में मुंबई पहुंचने का मिला संदेश
जनवरी 2024 में भुवनेश की जिंदगी में एक और बड़ा मोड़ आया। लंदन के प्रतिष्ठित वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी (DNEG) से उन्हें फोन आया। उन्हें महज दो दिन के भीतर मुंबई पहुंचकर काम शुरू करने के लिए कहा गया।

भुवनेश के अनुसार, शुरुआत में मिलने वाला वेतन उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं था। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि काम फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ा है, उन्होंने बिना देर किए अवसर स्वीकार कर लिया।

जिस फिल्म पर काम करने का सपना उन्होंने अपनी विश लिस्ट में लिखा था, अब उसी प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका उनके सामने था।

22 जनवरी 2024 को उन्होंने मुंबई में काम शुरू कर दिया।

दीवारों के पोस्टर बनाने से शुरू हुआ काम, फिर मुख्य डिजाइनिंग टीम में जगह
शुरुआत में भुवनेश को दीवारों के पोस्टर और ग्राफिक्स बनाने जैसी जिम्मेदारियां मिलीं। उन्होंने छोटे कामों को भी पूरी गंभीरता से किया।

करीब दो से ढाई महीने बाद उनके काम को देखते हुए उन्हें फिल्म की मुख्य कॉन्सेप्ट डिजाइनिंग टीम में शामिल कर लिया गया।

इसके बाद उनकी कल्पनाओं को फिल्म की भव्य दुनिया का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

200 फीट ऊंचा लंका द्वार, रावण का सिंहासन और जटायु के घाव तक डिजाइन किए
भुवनेश के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों और वस्तुओं के शुरुआती कॉन्सेप्ट डिजाइन तैयार किए।

इनमें कुबेर की लंका का लगभग 200 फीट ऊंचा मुख्य द्वार, रावण का राजसी सिंहासन, उसके अस्त्र-शस्त्र, दंडकारण्य के जंगलों के पेड़ और जटायु के घावों से संबंधित डिजाइन शामिल हैं।

इन शुरुआती स्केच और कॉन्सेप्ट को आगे वीएफएक्स टीम तकनीकी रूप से विकसित करती थी। इसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए डिजाइन निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी तक पहुंचाए जाते थे।

भुवनेश ने फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़े एडिटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग और पोस्टर डिजाइनिंग के कामों में भी योगदान दिया।

तीन अलग-अलग विभागों में नाम, मेहनत को मिली पहचान
भुवनेश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक फिल्म के एंड क्रेडिट में तीन अलग-अलग भूमिकाओं में नाम शामिल होना है।

उनके अनुसार, उन्हें कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट, एडिटोरियल विजुअल आर्टिस्ट और पोस्टर डिजाइनर के रूप में क्रेडिट मिला है।

इस प्रोजेक्ट के दौरान उन्हें डीएनईजी के सुपरवाइजिंग प्रोडक्शन डिजाइनर रेमदे एवरे और प्राइम फोकस स्टूडियो के सुपरवाइजिंग आर्ट डायरेक्टर डेविड लाजान जैसे विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिला।

उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ काम करने के अलावा राम की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर, लक्ष्मण बने रवि दुबे और सीता की भूमिका निभाने वाली साई पल्लवी से मुलाकात का अनुभव भी साझा किया।

अब ‘रामायण-2’ की तैयारी, 2028 में रिलीज प्रस्तावित
भुवनेश के मुताबिक, उन्हें फिल्म के दूसरे भाग की टीम में भी शामिल किया गया है। ‘रामायण-2’ वर्ष 2028 में रिलीज के लिए प्रस्तावित है।

फिलहाल वे घर से ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और कॉन्सेप्ट डिजाइनिंग से जुड़ी तैयारियों में जुटे हैं।

पिता का भरोसा बना सबसे बड़ी ताकत
भुवनेश के पिता बताते हैं कि बारहवीं के बाद उन्होंने बेटे पर कोई करियर थोपने के बजाय उसकी पसंद जानने की कोशिश की। जब भुवनेश ने ड्रॉइंग में आगे बढ़ने की इच्छा जताई तो परिवार ने उसका साथ दिया।

आज भुवनेश की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से निकलकर कला, डिजाइनिंग और फिल्म निर्माण की दुनिया में पहचान बनाना चाहते हैं।

भुवनेश का सफर बताता है कि सफलता केवल बड़े शहर में जन्म लेने या किसी खास पेशे को चुनने से नहीं मिलती। अपनी रुचि पहचानना, हुनर को निखारना, छोटे अवसरों को गंभीरता से लेना और मुश्किल समय में भी मेहनत जारी रखना ही बड़े सपनों तक पहुंचने का रास्ता बन सकता है।

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

18 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

19 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

39 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

40 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 2 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!