कमर्शियल गैस सिलेंडर संकट का असर सोने की घड़ाई पर: सराफा से पांच हजार कारीगर पश्चिम बंगाल लौटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोना वैसे ही बहुत महंगा है और ग्राहकी काफी कम और अब गैस सिलेंडर की दिक्कत ने उसकी घड़ाई को भी संकट में डाल दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने के कारण घड़ाई नहीं हो पा रही है। नतीजा सराफा के करीब 20 हजार बंगाली कारीगरों में से पांच हजार तो पश्चिम बंगाल लौट चुके हैं।
बंगाली कारीगर एसोसिएशन का कहना है जेवर कला और पसंद लोगों के अनुसार बहुत बदल गई है। 2000 से गैस का उपयोग हो रहा है, जबकि पहले मोम और दीये से काम होता था। अब पूरी तकनीक गैस पर आधारित है। कमर्शियल सिलेंडर की कमी ने सोने की घड़ाई लगभग ठप कर दी है।
जो थोड़ा बहुत चल रहा है लेकिन डिलीवरी देने में 15 दिन लग रहे हैं। यह भी ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। पीएनजी लाइन का सर्वे हो चुका लेकिन योजना आगे नहीं बढ़ी। प्रति दुकान 80 हजार रुपए की कॉस्टिंग कारीगर देने को तैयार थे, फिर भी काम रुका है।
5 हजार कारीगर इंदौर छोड़ चुके हैं शेष कब तक रुकेंगे, तय नहीं है। हमारा सारा काम कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ही होता है, जो मिल नहीं रहा। व्यापारी बसंत सोनी के अनुसार कारीगरी गैस के बिना संभव नहीं।
सभी गोल्ड आइटम गैस पर निर्भर हैं। गैस की कमी से सिस्टम धीमा हो गया है। जो जेवर 2-4 दिन में तैयार होते थे, अब 15 दिन लग रहे हैं। बाजार की अनिश्चितता से स्थिति और जटिल हो गई है।
वजन नहीं, बजट प्राथमिकता
गैस संकट और सोने की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों के व्यवहार में बदलाव आया है। सराफा व्यापारी के अनुसार लाइट वेट आभूषण की मांग बढ़ी है। पहले ग्राहक 30, 50 या 100 ग्राम सोना लेते थे, अब वे 50 हजार या 1 लाख के बजट में खरीदारी कर रहे हैं।
कारीगरों और व्यापारियों का कहना है दो हफ्तों में गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई या पीएनजी सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उद्योग ठप हो सकता है। शादी सीजन में ऑर्डर हैं, लेकिन सिलेंडर की कमी से काम सीमित है।
सराफा हजारों परिवारों की आजीविका है, लेकिन गैस संकट से पूरा ढांचा प्रभावित है। प्रशासन और गैस एजेंसियों में तालमेल की कमी का खामियाजा सब भुगत रहे हैं।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!