कलेक्टर को तीसरी बार फटकार: वेतनवृद्धि रोकने के आदेश पर रोक; इतने दिन में मांगा हलफनामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शाजापुर कलेक्टर के आदेश पर एक बार फिर सख्त नाराजगी जताई है। 25 मार्च को हुई सुनवाई में न्यायाधीश जयकुमार पिल्लई ने कलेक्टर ऋजु बाफना की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिना पर्याप्त आधार के आदेश पारित किए जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में कलेक्टर को कोर्ट से मिली यह तीसरी फटकार है।
कर्मचारी जयंत बघेरवाल से जुड़ा मामला
मामला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी जयंत बघेरवाल की दो वेतनवृद्धि रोकने और उन्हें एसडीएम कार्यालय गुलाना अटैच करने से जुड़ा है। कलेक्टर ने वाहन स्टैंड ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद, ठेकेदार द्वारा लगाए गए आर्थिक लेन-देन के आरोपों के आधार पर बिना विभागीय जांच के 27 और 28 फरवरी 2025 को दो अलग-अलग आदेश जारी कर दिए थे।
दो वेतनवृद्धि रोक दी गई
पहले आदेश में बघेरवाल की दो वेतनवृद्धि रोक दी गई, जबकि दूसरे में उनका तबादला कर उन्हें गुलाना अटैच कर दिया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ बघेरवाल ने पहले उज्जैन संभाग आयुक्त के समक्ष अपील की, लेकिन आदेश बरकरार रखा गया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
वेतनवृद्धि रोकने के आदेश पर स्थगन
इंदौर खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान वेतनवृद्धि रोकने के आदेश पर स्थगन (स्टे) दे दिया है। साथ ही कलेक्टर को 15 दिन के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि बिना विभागीय जांच के यह कार्रवाई किन नियमों के तहत की गई।
कलेक्टर ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निर्णय लिया
अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि कलेक्टर ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निर्णय लिया और बिना उचित प्रक्रिया के कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर दी।
इस तरह के आदेश पहले भी दिए जा चुके
कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि इस तरह के आदेश पहले भी दिए जा चुके हैं, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता यश नागर के अनुसार, कोर्ट ने वेतनवृद्धि रोकने और अटैचमेंट दोनों मामलों में राहत देते हुए स्टे जारी किया है।
पहले भी दो मामलों में लग चुकी है फटकार
इससे पहले 30 जून 2024 को हाट मैदान भूमि विवाद मामले में कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई की थी, जब आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। वहीं 16 मार्च 2026 को आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के निलंबन को भी कोर्ट ने निरस्त करते हुए बहाल कर दिया था।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!