प्रतिबंध के बावजूद कोयला परिवहन: बड़े औद्योगिक समूह पर सख्ती; कंपनियों समेत छह संस्थाओं पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
जिले में प्रतिबंध अवधि के दौरान कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर गौरव बेनल ने आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर अडानी समूह से जुड़ी कंपनियों समेत छह संस्थाओं और संबंधित ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को सिंगरौली में कोयला परिवहन व्यवस्था पर अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ते मिले ट्रक
जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने 23 मई को निर्धारित अवधि के लिए सड़क मार्ग से कोयला परिवहन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद सरई और बरगवां क्षेत्र में कोयला एवं फ्लाई ऐश से लदे कई वाहन संचालित होते पाए गए। मामले की जांच के लिए तहसीलदार बरगवां को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में प्रतिबंध का उल्लंघन होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक नोटिस जारी होने के बाद भी निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित कंपनियों और ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए।
किन संस्थाओं पर कार्रवाई के निर्देश
जिन संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, उनमें एमडीओ (एमडीओ), टीएचडीसी ( टीएचडीसी ), अडानी लॉजिस्टिक्स, अडानी एंटरप्राइजेज, एसीसी लिमिटेड, एमपी मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएमडीसी ), संबंधित ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक्स कंपनियां, शामिल बताई जा रही हैं।
जांच रिपोर्ट में क्या सामने आया?
तहसीलदार बरगवां द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि प्रतिबंध लागू रहने के दौरान भी परिवहन गतिविधियां जारी रहीं। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने संबंधित पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन जवाब प्राप्त नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
बड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई
प्रशासन का मानना है कि सरकारी आदेशों का पालन सभी के लिए समान रूप से अनिवार्य है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में किसी भी संस्था या कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सिंगरौली देश के प्रमुख कोयला उत्पादन क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में परिवहन और पर्यावरणीय नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!