खबर
Top News

सीएम मोहन यादव ने कहा: वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस नेताओं को माफी मांगनी चाहिए ; यह सिर्फ गीत नहीं, स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना का प्रतीक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 3:17 pm
शेयर करें:
सीएम मोहन यादव ने कहा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर नाराजगी जताई है। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्तिपूर्ण गीत ‘वंदे मातरम्’ को सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों की निंदा करते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की।

‘वंदे मातरम्’ को सम्मान मिलना गौरव की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस राष्ट्रभक्तिपूर्ण गीत को सम्मान मिलना देश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि लाल किले से स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान भी पहली बार ‘वंदे मातरम्’ को सम्मान दिए जाने से देशवासियों में गौरव की भावना है।

कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की मांग
डॉ. यादव ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर को भी विवादित करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों की निंदा होनी चाहिए और संबंधित कांग्रेस नेताओं को तत्काल देश से माफी मांगनी चाहिए।

‘सिर्फ गीत नहीं, स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना से जुड़ा हुआ है।

स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में इस गीत ने लोगों को एकजुट करने और उनमें देश के प्रति समर्पण की भावना जगाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रभक्तिपूर्ण गीत को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान दिया जाना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय होना चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के पहले से बाद तक देश के लिए समर्पित रहे। 50 साल तक विपक्ष की भूमिका में रहकर भी अडिग रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के सपनों को लेकर चल रहे हैं। अटल जी के सपने साकार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर रवाना होने से पहले भोपाल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व पीएम अटल जी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अटल जी के उस स्वरूप को याद करते हैं, जो आजादी के पहले से बाद तक देश के लिए समर्पित रहे। ऑपोजिशन के लीडर से लेकर प्रधानमंत्री तक उनका रोल न भूतो न भविष्यति रहा, बांग्लादेश के समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का साथ दिया।

50 साल विपक्ष की भूमिका में रहकर भी अडिग रहे
सीएम ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में जब बोलने का मौका मिला तो राष्ट्रभाषा को गौरवान्वित किया। परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटल जी के युग को याद किया जाएगा।

कारगिल में पाकिस्तान ने जब पीठ पर वार किया तब मुंह तोड़ जवाब दिया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से लेकर ग्राम सड़क तक अटल जी के दौर में मिली। पूरा देश और दुनिया अटल जी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा। 50 साल तक विपक्ष की भूमिका में रहकर भी अडिग रहे।

अटल जी के सपने हो रहे साकार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि पहली बार हमारे दल से कोई 3 बार प्रधानमंत्री बना वो अटल जी थे। 24 दलों के साथ सरकार चलाने का उत्कृष्ट उदाहरण थे।

अटल जी के सपनों को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी चल रहे हैं, आज अटल जी के सपने साकार हो रहे हैं। आज देश की 80% भूमि पर बीजेपी की सरकार है। विपक्ष का हाल और भी खराब होने वाला है।


संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

about 4 hours ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 5 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 5 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 5 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 5 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 5 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 5 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 6 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 6 hours ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 6 hours ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 6 hours ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 6 hours ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 6 hours ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 6 hours ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 7 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 7 hours ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 7 hours ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 7 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 7 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!