सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा समानता के लिए लाए यूसीसी: राज्यस्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल परेड ग्राउंड के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इससे पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान जन-गण-मन की धुन बजाई गई।
मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। सशस्त्र दलों ने हर्ष फायर किया और पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान जन-गण-मन तथा देश भक्ति गीतों की धुनों से वातावरण में राष्ट्र प्रेम, और समर्पण के भाव का संचार किया। डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को आदरांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा स्वाधीनता के संग्राम में रानी दुर्गावती, रानी अवंती बाई, महाराजा छत्रसाल और टंट्या मामा भील से लेकर शहीद चंद्रशेखर आजाद तक मध्यप्रदेश के अनगिनत वीर सपूतों ने अपनी आहुतियां दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृतज्ञ प्रदेश सभी को श्रद्धापूर्वक नमन करता है।
समान नागरिक संहिता महिलाओं को मुक्ति दिलाएगी : मुख्यमंत्री ने कहा समान नागरिक संहिता कानून लागू कर रहें हैं। हमने "एक देश- एक विधान- एक प्रधान- एक निशान" के विचार को धरातल पर उतारकर, सबके लिए एक जैसा कानून लागू कर रहें हैं।
समान नागरिक संहिता एक भेदभावपूर्ण व्यवहार को समाप्त कर समरसता का संचार करेगी। यूसीसी महिलाओं को अत्याचार और अन्याय से मुक्ति दिलाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समरसता के संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयन्ती का उत्सव प्रदेश में 18 अगस्त से मनाया जाएगा।
‘न देरी, न दूरी’ के लक्ष्य के साथ संचालित है जनविश्वास अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और वंचितों की सरकार है। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के साथ ही तेज गति से विकास करते हुए हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। लोक का तंत्र पर भरोसा ही सुशासन की पहली सीढ़ी है।
जन-कल्याण यदि साध्य है तो, जन-विश्वास और जन-संवाद उसके साधन। इसी लक्ष्य के साथ राज्य सरकार ने "न देरी, न दूरी" के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 07 अगस्त से आरंभ किया है, अभियान का प्रथम चरण 08 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!