क्लब बनाम नगर निगम विवाद गहराया: मुनादी पर हाईकोर्ट सख्त; अधिकारियों को जारी किया नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का प्रतिष्ठित यशवंत क्लब और नगर निगम के बीच प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर विवाद अब और गहरा गया है। बकाया टैक्स वसूली के लिए निगम द्वारा कराई गई मुनादी के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है, जहां कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए निगम अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
मुनादी से बढ़ा विवाद
नगर निगम ने 14 मार्च को क्लब के बाहर बकाया टैक्स वसूली के लिए मुनादी कराई थी। निगम का आरोप है कि क्लब ने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है। वहीं क्लब प्रबंधन का कहना है कि मामला पहले से कोर्ट में विचाराधीन है और वसूली पर स्टे मिला हुआ है, ऐसे में मुनादी कराना कोर्ट की अवमानना है।
हाईकोर्ट का सख्त रुख
मामले को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और जोन-9 के सहायक राजस्व अधिकारी प्रशांत पटेल को नोटिस जारी किया है।
यह है विवाद
विवाद की शुरुआत साल 2020 में क्लब की नई नपती के बाद तय किए गए टैक्स से हुई थी। क्लब ने इसे चुनौती दी थी, जिस पर 2022 में कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए 30% टैक्स जमा करने को कहा था। बाकी मामला अब भी लंबित है।
नए भवन से बढ़ी तकरार
हाल ही में क्लब ने 100 नए सदस्य बनाकर करीब 25 करोड़ रुपए जुटाए और नए भवन का प्लान बनाया। लेकिन बकाया टैक्स के चलते निगम पोर्टल पर नक्शा मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद क्लब ने 2025 में रिट पिटीशन दायर की, जिस पर दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट ने नक्शा पास करने के आदेश दिए।
निगम ने इसके खिलाफ अपील (86/2026) दायर की, जिसे 7 जनवरी को खारिज कर दिया गया। इसके बाद क्लब ने आदेश का पालन न होने पर अवमानना याचिका दायर की, जिसमें 3 फरवरी को कोर्ट ने 30 दिन में आदेश लागू करने को कहा।
अब 2.64 करोड़ टैक्स बकाया
नगर निगम का दावा है कि स्टे के बाद से क्लब ने टैक्स जमा नहीं किया, जिससे बकाया राशि बढ़कर 2 करोड़ 64 लाख रुपए हो गई है। निगम ने इस वसूली के लिए कोर्ट में जल्द सुनवाई का आवेदन भी दिया है।
चुनाव से पहले बढ़ा मामला
क्लब के बाहर मुनादी होने से मैनेजिंग कमेटी की छवि पर असर पड़ा है। जून 2026 में होने वाले चुनाव को देखते हुए मामला अब प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। इसी के चलते क्लब ने एक और अवमानना याचिका (1989/26) दायर की है, जिस पर अब सुनवाई जारी है।
संबंधित समाचार

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!