80 परिवारों के आशियानों पर छाए संकट के बादल: भू-माफियाओं के डर से सहमे रहवासी पहुंचे कलेक्टर ऑफिस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की नंदबाग कॉलोनी में दो दशकों से रह रहे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अब अपने ही घरों में रहना दूभर हो गया है। रहवासी इंदिरा सोनगरा ने आरोप लगाया है कि वे वर्ष 2005 से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं, लेकिन अब अचानक उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की धमकियां दी जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि रणजीत धाम कॉलोनी के मालिक संदीप यादव द्वारा पूरी बस्ती पर अनैतिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। रहवासियों की निजता पर प्रहार करते हुए उनके घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जिससे हर व्यक्ति की गतिविधियों पर अवैध रूप से नजर रखी जा रही है।
महिला ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलोनी के करीब 80 घरों के भविष्य पर तलवार लटकी हुई है। इनमें से कई लोगों के पास रजिस्ट्री है तो कुछ के पास नोटरी के दस्तावेज हैं। उन्हें बेवजह लीगल नोटिस भेजकर घर खाली करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं और रहवासी इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
इंदिरा सोनगरा का कहना है कि उन्हें फिलहाल प्रशासन से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, लेकिन वे अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगी। 20 सालों की मेहनत से खड़ी की गई इस बस्ती को भू-माफियाओं के चंगुल से बचाने के लिए अब रहवासी शासन-प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
करोड़ों की जमीन पर कब्जा, 13 साल से न्याय का इंतजार: संदीप यादव
नंदबाग क्षेत्र में स्थित 8 एकड़ की निजी स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। भूमि स्वामी संदीप यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी पुश्तैनी और रजिस्टर्ड जमीन के पिछले हिस्से पर चर्च का कब्जा है, जबकि आगे के हिस्से को जसराज मेहता ने अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेच दिया है।
यादव के अनुसार, वे वर्ष 2013 से लगातार अपनी जमीन मुक्त कराने के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन भू-माफियाओं के रसूख के कारण अब तक न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि कैमरे किसी की जासूसी के लिए नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। चूंकि वे स्वयं गार्डन का उपयोग करते हैं, इसलिए अवैध कॉलोनी काटने वाले तत्वों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यह कदम उठाया गया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!