एक घाट पर चल रही है सफाई दूसरे किनारे पर डाल रहे गंदगी: निगम अफसरों की लापरवाही; कान्ह की मशीन से सफाई करने वाले निगमकर्मी ही बिगाड़ रहे व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की लापरवाही से करीब 12 साल में लगभग 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी कान्ह में गाद और गंदा पानी भरा है। जिन अफसरों ने सफाई कराई, वे रवाना हो गए। अब नए अफसरों ने जिम्मेदारी संभाली और अपनी कमाई के लिए कान्ह की सफाई फिर शुरू करा दी। लेकिन कान्ह की सफाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें कान्ह के एक किनारे पोकलेन मशीन से गाद निकालकर सफाई की जा रही है।
उसी में दूसरे किनारे पर निगमकर्मी कचरा डालते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के वायरल होने से निगम की कान्ह सफाई योजना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अधिकतर लोगों का कहना है कि 12 हजार करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी कान्ह इसी वजह से साफ नहीं हुई। एक तरफ सफाई हुई तो दूसरी तरफ कचरा भर दिया जाता है।
यह खेल निगम के अफसर ही कराते हैं। जिससे वर्षों से कान्ह की सफाई अभियान न होकर एक प्रोजेक्ट बन गया है। निगम का हर नया अफसर सफाई के नाम पर एक दिन में लाखों रुपए खर्च करता है। महीनों सफाई होती है। करोड़ों रुपए खर्च होते हैं, लेकिन नदी की दशा में बदलाव नहीं होता है।
सफाई पर विवाद... निगम अफसरों द्वारा कान्ह की मशीनों से सफाई कराने के दौरान निकलने वाली गाद नदी के किनारे रख दी जाती है, जो बारिश में बहकर वापस नदी में पहुंच जाती है। अफसरों की इस कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है, लेकिन निगम की कार्यप्रणाली उसी ढर्रे पर है।
मौजूदा वायरल वीडियो में कान्ह की सफाई के दौरान पोकलेन मशीन से गाद किनारे पर ही डाली जा रही है, जो बाद में उसी में पहुंच जाएगी। इस तरह की सफाई कई वर्षों से हो रही है, लेकिन कान्ह साफ नहीं हुई, हां निगम का करोड़ों रुपए का बजट जरूर साफ हो गया। अब केंद्र से मिले 511 करोड़ रुपए खर्च करने को निगम अफसर उतावले हो रहे हैं, लेकिन मौका नहीं मिला।
अब मौका मिलते ही यह राशि भी खर्च हो जाएगी। लेकिन कान्ह साफ होगी या नहीं इसको लेकर असमंजस बना हुआ है। वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह पुराना वीडियो है, जिसे अब वायरल किया गया है। निगम अफसर भले ही कुछ भी दावे करें, लेकिन हकीकत यही है कि निगमकर्मी ही कचरा डाल रहे हैं और निगम अफसर सफाई करा रहे हैं।
घाटों की सफाई... कान्ह नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभ्यास मंडल ने विश्व जल दिवस पर घाटों की सफाई की और नदी में लोटे से शुद्ध जल अर्पित कर नदी को साफ बनाने का संकल्प लिया। सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन अभी तक यह शुद्ध नहीं हो पाई है। इसी कड़ी में विश्व जल दिवस के मौके पर रविवार को शहर के पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णपुरा छत्री के घाट पर एकत्र हुए और नदी के घाट की सफाई की।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!