साइबर जाल में फंसे शहरवासी मिनटों में ही उड़ रही जमापूंजी: फर्जी प्रोसेसिंग फीस के नाम से निकाल लेते हैं रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मोबाइल कॉल, वाट्सएप लिंक या ऑनलाइन निवेश का झांसा… बस, कुछ ही मिनटों में लोगों की जमापूंजी साइबर ठगों के हाथ में चली जाती है। अलग-अलग थानों में दर्ज शिकायतों से पता चला है कि 40 लाख से अधिक की ठगी हुई।
पीड़ितों ने बताया कि ठग अपने आप को बैंक अधिकारी, नौकरी दिलाने वाला, कूरियर या निवेश सलाहकार बताकर लोगों को फंसाते हैं। इसके बाद ओटीपी, लिंक या फर्जी प्रोसेसिंग फीस के माध्यम से खातों से रकम निकाल लेते हैं। साइबर अपराधियों ने तकनीक के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक दबाव का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
पहले मामले में राऊ थाने में अनिल लिमये निवासी श्रीराम वाटिका ने बताया कम समय में शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर ठग ने अलग-अलग समय पर उनके बैंक अकाउंट से 9,25,000 निवेश के नाम पर निकाल लिए। इधर, मुसलमान मोहल्ला के राधेश्याम ने बताया साइबर ठग ने उन्हें पेटीएम लोन दिलाने का झांसा दिया।
प्रोसेसिंग के दौरान उनके पेटीएम वॉलेट से 1 लाख रुपए निकाल लिए, जबकि कुल लोन राशि 3 लाख रुपए थी। इसी तरह सदर बाजार थाने में ओमप्रकाश तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई कि जर्मनी में जॉब देने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने प्रोसेसिंग फीस के बहाने 1.50 लाख रुपए हड़प लिए।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली मंजू तक्षक निवासी आरआर कैट कॉलोनी ने बताया वाट्सएप ग्रुप एडमिन ‘निधि अग्रवाल’ के नाम से साइबर ठग ने शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर उनसे 29 लाख रुपए ठग लिए।
साइबर अपराध के नए-नए तरीके बन रहे चुनौती
पुलिस ने बताया सभी मामले दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि साइबर अपराधियों के नित-नए तरीके और डिजिटल जाल चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन ठगी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि किसी भी लिंक, कॉल या संदेश पर तुरंत भरोसा न करें।
बैंक डिटेल, पासवर्ड या ओटीपी कभी साझा न करें। ऑनलाइन निवेश या नौकरी के ऑफर को हमेशा आधिकारिक स्रोत से क्रॉस-चेक करें। शंका होने पर तुरंत पुलिस या बैंक से संपर्क करें। विशेषज्ञों ने चेताया कि डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना अब हर नागरिक के लिए आवश्यक है।
ऑनलाइन कमीशन के नाम पर गंवाए लाखों रुपए
घर बैठे ऑनलाइन काम कर मोटा कमीशन कमाने के लालच में आकर लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने लाखों रुपए गंवा दिए। फरियादी अमोद कुमार सिंह निवासी स्कीम-114 ने बताया ऑनलाइन कमीशन का झांसा देते हुए अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया और बताया कि अगर घर बैठे ऑनलाइन काम करेंगे तो वह 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन देगा, जिससे लाखों रुपए हर महीने उनके अकाउंट में आ जाएंगे।
भरोसे में लेकर ठग ने प्रोसेसिंग फीस के नाम उनसे 1.28 लाख रुपए हड़प लिए। वहीं कनाड़िया पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर 63 हजार रुपए की साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज किया है। इन सभी मामलों में ठगों ने पीड़ितों को विश्वास में लेकर फर्जी दस्तावेज, लिंक या कॉल प्रोसेसिंग के बहाने रकम निकाल ली।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!