इस ज्योतिर्लिंग मंदिर की सुरक्षा संभाले सीआईएसएफ: राज्यसभा में सांसद ने उठाया मुद्दा; महाकुंभ को लेकर यह मांग की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन और भस्म आरती के लिए उमड़ रही भारी भीड़ तथा आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनज़र राज्यसभा सांसद डॉ. उमेशनाथ महाराज ने सदन में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया।
केंद्रीय स्तर की सुरक्षा अनिवार्य
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अब यहां केंद्रीय स्तर की सुरक्षा और आधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन अनिवार्य हो गया है।
बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की चुनौती
सांसद ने कहा कि महाकाल मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भस्म आरती और अन्य धार्मिक आयोजनों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिससे सुरक्षा प्रबंधन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
सिंहस्थ 2028 पर विशेष फोकस
उन्होंने बताया कि आगामी सिंहस्थ 2028 में 15 से 16 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में अभी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है।
सीआईएसएफ और आधुनिक तकनीक की मांग
राज्यसभा में उठाए गए प्रमुख सुझावों में सीआईएसएफ के जरिए मंदिर परिसर की सुरक्षा और नियमित ऑडिट, एआई आधारित स्मार्ट क्राउड मैनेजमेंट और ड्रोन सर्विलांस और आपात स्थितियों के लिए एनडीआरएफ का स्थायी केंद्र स्थापित करना शामिल है।
पहले भी उठ चुकी है मांग
इससे पहले उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया भी महाकाल मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने बढ़ती भीड़ और संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की बात कही थी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!