वाटर फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस रिसाव: इतने लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ा; कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में शुक्रवार शाम एक गंभीर हादसा सामने आया, जब पद्मावती नदी किनारे स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इस घटना में प्लांट के कर्मचारियों सहित लगभग 49 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ के चलते ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
घटना थांदला क्षेत्र की पुरानी मंडी के पास हुई, जहां अचानक गैस लीक होने से आसपास के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने आंखों में जलन, घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम भास्कर गाचले और टीआई अशोक कनेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल राहत और नियंत्रण कार्य शुरू किया। स्थिति को संभालने के लिए आसपास के क्षेत्रों को भी सतर्क किया गया।
तकनीकी सहायता के लिए मेघनगर की एक इंडस्ट्री से सहयोग लिया गया, जबकि इंदौर से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर प्लांट के अन्य टैंकों की जांच करवाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया और रात तक हालात सामान्य कर दिए गए।
प्रभावित लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन पूरे इलाके में घर-घर सर्वे शुरू किया है, ताकि किसी भी अन्य प्रभावित व्यक्ति की पहचान कर समय पर उपचार दिया जा सके। जिन लोगों में हल्के लक्षण पाए गए, उन्हें भी निगरानी में रखा गया है।
नगर परिषद के इंजीनियर पप्पू बारिया के अनुसार, शाम करीब 5 बजे गैस लीक हुई थी, जिसे 7 बजे तक नियंत्रित कर लिया गया। रात 9 बजे तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई थी। बीएमओ डॉ. डावर ने बताया कि कुछ मरीजों की हालत थोड़ी गंभीर थी, लेकिन अब सभी की स्थिति स्थिर है।
फिलहाल प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन घटना के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी को जिम्मेदार माना जा रहा है, हालांकि लापरवाही की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!