चाइनीज मांझे से पेंसिल कटी: जस्टिस भी हुए हैरान; बोले- हालात नहीं सुधरे तो पतंगबाजी पर लगेगी रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चाइनीज मांझे को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में चल रही सुओ मोटो याचिका की सुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। जैसे ही इस खतरनाक धागे से पेंसिल काटकर दिखाई गई, तो कोर्ट में मौजूद जज भी हैरान रह गए। हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो पतंगबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना होगा।
सुनवाई के दौरान किया प्रयोग
शुक्रवार को जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान इंटरविनर की ओर से पेश हुए अधिवक्ता धर्मेंद्र गुर्जर अपने साथ चाइनीज मांझा लेकर कोर्ट पहुंचे।
अधिवक्ता ने बताया कि यह धागा मकर संक्रांति के दिन उनके घर पर गिरा था। जब जस्टिस ने इसे हाथ में लेकर पेंसिल काटकर देखा तो पेंसिल आसानी से कट गई। यह देख जस्टिस ने कहा- “यह धागा बेहद खतरनाक है।”
प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं कोर्ट
कोर्ट ने इंदौर में चाइनीज मांझे से हुई दुर्घटनाओं और मौतों पर गहरी चिंता जताई। जस्टिस ने कहा कि प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई नाकाफी है, क्योंकि सख्ती के बावजूद हादसे लगातार हो रहे हैं।
हालात नहीं सुधरे तो लगेगा प्रतिबंध
खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि इसी तरह घटनाएं होती रहीं तो पतंगबाजी पर ही रोक लगानी पड़ेगी। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की ठोस नीति तैयार की जाए। इसके लिए डेढ़ महीने का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।
ई-कॉमर्स साइट्स पर बिक रहा चाइनीज मांझा
कोर्ट में न्यायमित्र वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शरण ने खुलासा किया कि यह प्रतिबंधित धागा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है, जहां से लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। कोर्ट ने इस पर भी संज्ञान लिया हैं।
इंदौर में 80 से ज्यादा केस, 125 गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक, इंदौर में 80 से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं। अब तक 125 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई दुकानदारों पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई। दुकानों और गोदामों को सील किया गया है।
लापरवाही से जान जाने पर होगा गंभीर केस
हाईकोर्ट पहले ही आदेश दे चुका है कि चाइनीज मांझा बेचने या इस्तेमाल करने वालों पर बीएनएस की धारा 106 (लापरवाही से जान लेना) के तहत केस दर्ज होगा। यदि आरोपी नाबालिग है तो उसके अभिभावक पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!