मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश: लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं; सवा दो साल में 18 आईएएस-आईपीएस पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए गुना के एसपी अंकित सोनी और सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई साफ संकेत है कि सरकार अब लापरवाही या विवादित कार्यप्रणाली पर किसी भी स्तर पर नरमी के मूड में नहीं है।
मुख्यमंत्री ने अपनाया सख्त रवैया
13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही डॉ. यादव ने सख्त प्रशासनिक रुख अपनाया है। करीब सवा दो साल के कार्यकाल में अब तक 10 आईएएस और 8 आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें कई मामलों में सीधे कलेक्टर और एसपी स्तर के अफसरों को हटाया गया।
ताजा कार्रवाई क्यों हुई
गुना में एक करोड़ रुपए की संदिग्ध नकदी जब्ती के बाद कथित तौर पर 20 लाख लेकर छोड़ने के मामले में कार्रवाई न करने पर एसपी अंकित सोनी को हटाया गया। वहीं सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी पर दफ्तर में नियमित रूप से मौजूद न रहने और लंबित शिकायतों को लेकर कार्रवाई हुई।
बड़े मामलों में भी दिखी सख्ती
सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई गंभीर घटनाओं में जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की। इंदौर में दूषित पानी से 23 मौतों के बाद निगमायुक्त और अपर आयुक्त हटाए गए। हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट (13 मौत) के बाद एसपी और कलेक्टर बदले गए। सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत पर कलेक्टर, एसपी और एसडीएम हटे। मऊगंज हत्याकांड के बाद कलेक्टर-एसपी बदले गए। सिवनी में गोवंश हत्या कांड के बाद कलेक्टर-एसपी हटाए गए। गुना बस अग्निकांड (13 मौत) के बाद कलेक्टर, एसपी और परिवहन आयुक्त पर गाज गिरी। इसके अलावा शाजापुर कलेक्टर को ‘औकात’ वाले विवादित बयान और कटनी एसपी को व्यक्तिगत विवाद के चलते हटाया गया था।
रिश्वत और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस
अशोकनगर में आनंदपुर साहिब ट्रस्ट से जुड़े रिश्वत प्रकरण में भी कलेक्टर को हटाया गया था। इसी तरह कई मामलों में प्रशासनिक लापरवाही, कानून-व्यवस्था में चूक और जनहित की अनदेखी पर सीधे कार्रवाई की गई।
स्पष्ट संदेश
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सख्त रुख में हैं। सरकार का फोकस स्पष्ट है—किसी भी तरह की लापरवाही या विवाद पर तत्काल और सख्त कार्रवाई।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!