वंदे मातरम् विवाद पर मुख्यमंत्री का हमला: ‘कांग्रेस क्यों है मौन, दोहरे चरित्र से बाहर निकले’; प्रधानमंत्री ने जीता देश का दिल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में उठे वंदे मातरम् विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार करने के मामले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि आखिर पार्टी इस मुद्दे पर चुप क्यों है।
वंदे मातरम का अपमान अब तूल पकड़ता जा रहा
इंदौर नगर निगम में बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों द्वारा वंदे मातरम का अपमान अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने सदन में धर्म का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को गाने से मना कर दिया था, अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।
पूरी प्रदेश कांग्रेस को इस्तीफा दे देना चाहिए
अब इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस पर पूरी प्रदेश कांग्रेस को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं निकल पा रही। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम की महिला पार्षदों ने बेशर्मी की हद पार कर दी।
बयान देना बेहद आपत्तिजनक
मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में “मैं वंदे मातरम् नहीं गाऊंगी” जैसे बयान देना बेहद आपत्तिजनक है और यह कांग्रेस की विचारधारा को दर्शाता है। उन्होंने इसे “बेशर्मी की पराकाष्ठा” बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान हैं।
कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल गांधी और जीतू पटवारी समेत पार्टी के नेताओं से स्पष्ट रुख सामने रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह ऐसे बयानों का समर्थन करती है या नहीं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि पार्टी इस मामले में कार्रवाई करने में असमर्थ है, तो उसके नेताओं को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
‘देशभक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं’
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वंदे मातरम् और “भारत माता की जय” जैसे नारों का देश की आजादी और बलिदान से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने इन नारों के साथ अपने प्राण न्योछावर किए हैं, ऐसे में इनका अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर भी सवाल
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे हर मुद्दे पर मुखर रहते हैं, लेकिन इस संवेदनशील मामले में उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि आखिर पार्टी इस विवाद पर अपना आधिकारिक रुख क्यों स्पष्ट नहीं कर रही।
कांग्रेस पर ‘दोहरे चरित्र’ का आरोप
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी समय-समय पर धार्मिक और राष्ट्रीय प्रतीकों को लेकर विरोधाभासी रुख अपनाती रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने वंदे मातरम् के विभिन्न छंदों के माध्यम से देशभर में राष्ट्रीय भावना को मजबूत किया है, जबकि कांग्रेस इस विषय पर लगातार विवाद खड़ा करती रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!