छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदला: अब ‘छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर’; समारोह में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के ऐतिहासिक छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलकर अब छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर कर दिया गया है। नगर निगम की एमआईसी द्वारा पारित प्रस्ताव के बाद यह नामकरण औपचारिक रूप से लागू हुआ। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह ने शहर के खेल और सांस्कृतिक वातावरण को राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना से भर दिया।
“जय भवानी-जय शिवाजी” के नारों से गूंजा परिसर
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। पूरे परिसर में “जय भवानी, जय शिवाजी” के उद्घोष गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण और भावनात्मक बन गया।
विक्रांत सिंह राजपूत की प्रस्तुति
आयोजन में लोक कलाकार विक्रांत सिंह राजपूत की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। उन्होंने अपने मंचन के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम, युद्धनीति और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश और गर्व की भावना भर दी।
“युवाओं को मिलेगी प्रेरणा” - मंत्री विजयवर्गीय
कार्यक्रम में मौजूद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्टेडियम का यह नया नाम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिससे नई पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है। आयोजक और भाजपा नगर मंत्री एडवोकेट स्वाति काशिद ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला और महेंद्र हार्डिया सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही अण्णा महाराज, नितिन मतकर गुरुजी, नंदकिशोर पहाड़िया और सुधीर कोल्हे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
खेल और संस्कृति का संगम
नाम परिवर्तन के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि खेल परिसरों को केवल खेल तक सीमित न रखकर उन्हें सांस्कृतिक और प्रेरणादायी पहचान भी दी जा सकती है। शहर के इस प्रमुख स्टेडियम का नया नाम अब इंदौर की पहचान के साथ-साथ ऐतिहासिक गौरव और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!