चारधाम यात्रा 2026: विधि-विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले; 25 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा 2026 ने अब पूर्ण गति पकड़ ली है। केदारनाथ के बाद गुरुवार सुबह बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। सुबह करीब सवा 6 बजे जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, हजारों भक्तों की मौजूदगी में पूरा धाम भगवान बद्रीविशाल के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया
इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। करीब 25 क्विंटल फूलों से सजे मंदिर की छटा बेहद आकर्षक नजर आई। खास बात यह रही कि पहली बार फूलों से ‘ॐ लक्ष्मीपति नमो’, ‘जय श्री बद्री नारायण’ और ‘वैकुंठाय नमो’ जैसे दिव्य संदेश भी उकेरे गए, जिसने श्रद्धालुओं की आस्था को और गहरा कर दिया। लगभग 149 दिनों के अंतराल के बाद भगवान बद्रीविशाल ने भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
क्यों बंद होते हैं कपाट?
चारधाम- यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित हैं। सर्दियों के मौसम में यहां भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण दर्शन संभव नहीं हो पाते। इसी वजह से हर वर्ष अक्टूबर-नवंबर में कपाट बंद कर दिए जाते हैं, जिन्हें अप्रैल-मई में पुनः खोला जाता है।
चारधाम यात्रा का आगाज
चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के द्वार खोले गए और अब बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा पूरी तरह से सुचारू हो गई है। करीब छह महीने तक चलने वाली इस यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह यात्रा न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी मानी जाती है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!