चार धाम यात्रा: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट; प्रधानमंत्री ने किया श्रद्धालुओं से 5 संकल्प अपनाने का आह्वान, मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। इसी क्रम में बुधवार सुबह ठीक 8 बजे पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही बाबा केदार की ग्रीष्मकालीन यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हो गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की।
पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम से
सेना के हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार अब आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपाट खुलने पर ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया।
पीएम मोदी का संदेश: आस्था, एकता और परंपरा का उत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट खुलना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने चारधाम यात्रा को भारतीय आध्यात्मिक विरासत का दिव्य उत्सव बताते हुए कहा कि यह यात्रा देश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
पत्र के जरिए देशवासियों से संवाद
प्रधानमंत्री ने चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर देशवासियों के नाम एक विस्तृत पत्र भी लिखा। इसमें उन्होंने यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल चुके हैं। आज से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि चारों धामों की यह पावन यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का भव्य प्रतीक है।
श्रद्धालुओं के लिए 5 संकल्पों का आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं से पांच महत्वपूर्ण संकल्प लेने का आग्रह किया, जो यात्रा को आध्यात्मिक के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी सार्थक बनाते हैं। ये हैं- स्वच्छता का संकल्प – यात्रा के दौरान धाम और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें, पर्यावरण संरक्षण – प्रकृति और हिमालयी पारिस्थितिकी का संरक्षण करें, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा – ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाते हुए स्थानीय सामान खरीदें, अनुशासन और मर्यादा – यात्रा के नियमों और परंपराओं का पालन करें और आध्यात्मिक जागरूकता – यात्रा को केवल पर्यटन नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभव बनाएं।
शास्त्रों का सार: यात्रा का गहरा संदेश
पीएम मोदी ने अपने संदेश में यह भी बताया कि हमारे शास्त्र केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी देते हैं। चारधाम यात्रा उसी मार्ग का अनुसरण है। जहां व्यक्ति बाहरी यात्रा के साथ-साथ आत्मिक यात्रा भी करता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!