प्रसिद्ध मंदिर की दर्शन कतार में अफरा-तफरी: कई श्रद्धालु घायल; करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ जैसी स्थिति, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई।
बैरिकेडिंग के भीतर डीपी के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अमले ने तत्काल स्थिति को संभाला। घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के चलते कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन बाद में व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
बैरिकेडिंग से टकराने पर गंभीर चोट
अफरा-तफरी के दौरान श्रद्धालुओं के एक-दूसरे से टकराने और बैरिकेडिंग से गिरने के कारण चोटें आईं। हरिश्चंद्र निवासी सिलवासा, वापी (गुजरात) के पैरों में बैरिकेडिंग से टकराने के कारण गंभीर चोट आई है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
घायलों में हिंदूबाई और लक्ष्मीबाई निवासी ढांचा भवन, उज्जैन, सागर पुत्र मनीष (19) निवासी किशनपुरा, उज्जैन, अनसूया और उनकी मां ममता निवासी गंजबासौदा, हरिश्चंद्र निवासी सिलवासा-वापी (गुजरात), सोनम (18) निवासी ग्वालियर, सुजीत कुमार निवासी दरभंगा (बिहार), खुशी निवासी ग्वालियर तथा तुलसी और उनकी मां रेखाबाई निवासी वलसाड (गुजरात) शामिल हैं।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया। फिलहाल दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
संबंधित समाचार

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!