‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ रैली में बवाल: पुलिस पर हमला; उपद्रवियों ने वर्दी फाड़ी, दो जवान घायल, आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी में ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ रैली के दौरान विवाद के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया। कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया और स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। आरोप है कि उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
कहासुनी के बाद बिगड़ा माहौल
जानकारी के मुताबिक, सिंधी कॉलोनी क्षेत्र से रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। इसी दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।
हमले में अमित भदौरिया और आरक्षक मोहित शिवहरे घायल हुए हैं। दोनों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया गया।
दो मुख्य आरोपियों की तलाश
पुलिस के मुताबिक, घटना में जावेद उर्फ ‘कंघी’ और तबरेज के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
शासकीय कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में केस
हनुमानगंज पुलिस ने पुलिस बल के साथ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!