चेन स्नेचिंग गैंग का खुलासा: 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले; दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
महिलाओं को निशाना बनाकर देवास और उज्जैन में चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देवास में मंगलसूत्र लूटने के बाद पुलिस से बचने के लिए उज्जैन का रुख किया और वहां भी सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब 150 किलोमीटर के रास्ते में 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बाइक और आरोपियों की गतिविधियों का मिलान होने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने रविवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों से देवास और उज्जैन में लूटा गया सोना, वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो मोबाइल फोन समेत करीब 5 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।
देवास में मंगलसूत्र लूटा, फिर उज्जैन भागे
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने देवास में एक महिला को निशाना बनाकर उसका करीब 80 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र लूटा था। वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए दोनों उज्जैन की ओर निकल गए। वहां भी उन्होंने महिलाओं को निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख रुपए कीमत की दो सोने की चेन लूट लीं।
बाइक और मोबाइल भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से देवास और उज्जैन में लूटा गया सोना बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल करीब 2 लाख रुपए कीमत की बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए है।
इंदौर के आरोपी पर 13 केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाबिर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया (28) निवासी बाणगंगा, इंदौर और रेहान शेख (20) निवासी बुरहानपुर, हाल मुकाम इंदौर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, जाबिर हुसैन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में लूट, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट सहित 13 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ लूट के कई मामले दर्ज किए गए थे।
सीसीटीवी ने खोला आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता
देवास में वारदात के बाद आरोपी जिस रास्ते से उज्जैन की ओर भागे थे, पुलिस ने उस रूट को चिन्हित किया। इसके बाद करीब 150 किलोमीटर के दायरे में 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई।
अलग-अलग स्थानों के फुटेज में आरोपियों की बाइक और उनकी गतिविधियों के बीच कड़ी जुड़ती गई। इसी सुराग के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक देवास ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए 10 हजार रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!