आरोपी पक्ष पर केस दर्ज कर समझौते की कवायद उषा नगर में हुए हाई-प्रोफाइल बवाल का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उषा नगर में हुआ हाई-प्रोफाइल बवाल अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। एक पक्ष की शिकायत पर भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे, विधायक मालिनी गौड़ के पीए प्रणय चित्तौड़ा समेत सात लोगों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो चुका है, लेकिन तीन दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
दूसरी ओर पुलिस अब दूसरे पक्ष के आवेदन, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच में जुटी है। पुलिस की इस सक्रियता को लेकर चर्चा है कि यह मामले को ‘बैलेंस’ करने और अंतत: राजीनामे की जमीन तैयार करने की कवायद है।
उल्लेखनीय है शनिवार रात उषा नगर में कुत्तों को खाना खिलाने से शुरू हुआ विवाद रविवार को खुलेआम हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ में बदल गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे चलाते और पत्थर फेंकते लोग साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद मुख्य एफआईआर में नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पुलिस ने भाजपाई वीरेंद्र शेंडगे, शानू दिघे, प्रणय चित्तौड़ा समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, घर में घुसकर मारपीट और धमकाने जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन अब विवेचना का फोकस आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टॉवर लोकेशन और दूसरे पक्ष के आवेदन की जांच पर केंद्रित दिखाई दे रहा है।
सोमवार रात पुलिस ने दो स्थानों के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए और रविवार दोपहर हुई तोड़फोड़ व पथराव की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान शुरू की।
सूत्रों के मुताबिक जांच का उद्देश्य केवल उपद्रवियों की पहचान करना नहीं, बल्कि दूसरे पक्ष के आवेदन को भी आपराधिक प्रकरण में बदलने की संभावनाएं तलाशना है।
यदि ऐसा होता है तो दोनों पक्षों पर केस दर्ज होने के बाद समझौते और राजीनामे का रास्ता आसान हो जाएगा।
हालांकि बड़ा सवाल यह है कि जब हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में नामजद एफआईआर दर्ज है, वीडियो मौजूद हैं और आरोप सार्वजनिक हैं, तब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी से क्यों बच रही है?
शहर में चर्चा है कि राजनीतिक दबाव, संगठनात्मक समीकरण और डैमेज कंट्रोल की कोशिशों के बीच कानूनी कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी या दोनों पक्षों पर केस, फिर समझौता वाली पुरानी पटकथा पर आगे बढ़ेगी।
संबंधित समाचार

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!