खबर
Top News

आईएएस लक्षकार कल संभालेंगे इंदौर संभाग के कमिश्नर का पद: कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 10:38 pm
शेयर करें:
आईएएस लक्षकार कल संभालेंगे इंदौर संभाग के कमिश्नर का पद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भास्कर लक्षकार सोमवार को इंदौर संभाग के नए संभागायुक्त (कमिश्नर) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वे डॉ. सुदाम खाड़े का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है।

2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भास्कर लक्षकार प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवाएं
इंदौर संभाग का कार्यभार संभालने से पहले भास्कर लक्षकार भोपाल में आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे आयुक्त, कोष एवं लेखा भी रह चुके हैं। प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने रतलाम सहित कई जिलों में कलेक्टर के रूप में भी सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाई।

इंजीनियर से बने आईएएस
भास्कर लक्षकार ने शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, उज्जैन से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (आईआईएफएम), भोपाल से वानिकी प्रबंधन (एमबीए) किया। तकनीकी और प्रबंधन की शिक्षा के साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवा में उल्लेखनीय पहचान बनाई।

साहित्य और संगीत में भी गहरी रुचि
प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ भास्कर लक्षकार साहित्य, शास्त्रीय संगीत और लोक वित्त प्रबंधन के गंभीर अध्येता माने जाते हैं। उनकी कविताएं और लेख देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे चर्चित युवा कविता संकलन 'दसवां युवा द्वादश' के कवियों में भी शामिल रहे हैं।

हाल ही में उनका कविता संग्रह 'रामदास का मरना तय था' प्रकाशित हुआ, जिसका भोपाल में विधिवत विमोचन हुआ। यह संग्रह साहित्य जगत में काफी चर्चित रहा और पाठकों के बीच सराहा गया।

प्रशासन और संवेदनशीलता का संगम
भास्कर लक्षकार को एक ऐसे अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जो प्रशासनिक दक्षता के साथ मानवीय संवेदनाओं और साहित्यिक दृष्टि का संतुलन रखते हैं। अब इंदौर संभाग के कमिश्नर के रूप में उनसे प्रशासनिक कार्यों में नई गति और प्रभावी नेतृत्व की उम्मीद की जा रही है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 12 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 12 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 12 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 12 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 13 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 13 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 13 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 13 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 13 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 14 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 14 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 14 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 14 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 15 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 15 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 15 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!