खबर
Top News

हाथी के हमले के बाद मचा हड़कंप: ऑटो चालक की मौत के बाद शहर में हाथियों की एंट्री पर फिर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 8:53 pm
शेयर करें:
हाथी के हमले के बाद मचा हड़कंप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में हाथी के हमले में ऑटो चालक की मौत के बाद शहर में हाथियों की एंट्री और उनकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार शाम हुई घटना का वीडियो रविवार को सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा तेज हो गई है। हादसे के बाद अब शहर में हाथियों को लेकर नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग उठने लगी है।

गुड़ खिलाते समय भड़का हाथी, ऑटो चालक की मौत
जानकारी के मुताबिक, चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित राजनगर पुलिस चौकी के पास 49 वर्षीय विजय उर्फ लक्ष्मण राव होलकर ने हाथी को रोककर उसे गुड़ खिलाना शुरू किया। इसी दौरान हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उसने विजय को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उसके ऊपर पैर रख दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों और महावत ने किसी तरह हाथी को काबू में किया। घायल विजय को तत्काल वर्मा यूनियन अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई।

जैन समाज के कार्यक्रम में आया था हाथी
पुलिस के अनुसार हाथी को उज्जैन से जैन समाज के एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर लाया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महावत उसे शहर में घुमा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मामले में चंदन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर महावत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।

हाथियों की एंट्री पर फिर उठे सवाल
हादसे के बाद शहर में हाथियों को सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए अनुमति देने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि प्रतिबंध और नियमों के बावजूद विभिन्न आयोजनों के लिए दूसरे शहरों से हाथियों को बुलाया जाता है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सख्ती की मांग
घटना के बाद लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में हाथियों जैसे बड़े वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर स्पष्ट और सख्त नियम लागू किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 10 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 11 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 11 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 12 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 12 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 12 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 12 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 12 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 13 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 13 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 13 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 13 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 13 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 14 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 14 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!