घर में चोरी का खुलासा: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से आरोपी गिरफ्तार; जेवर सहित नकदी बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 25,800 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर अपराध, आर्म्स एक्ट और महिला संबंधी मामलों सहित छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार, 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर निवासी हर्ष धानक (21) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसकर एप्पल एयरबड्स, पावर बैंक, चांदी की अंगूठी, चांदी का सिक्का और 800 रुपए नकद चोरी कर ले गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
फुटेज और मुखबिर बने मददगार
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की गई।
इसके बाद पुलिस ने 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर निवासी 27 वर्षीय जुबेर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
अन्य वारदातों में भी खंगाला जा रहा कनेक्शन
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी से शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं और उसके पुराने आपराधिक मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसी अन्य वारदात में भी शामिल रहा है या नहीं।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी; एक ही परिवार के 5 सदस्यों और चालक की मौत, मुंडन के लिए निकला था परिवार

इंदौर में बसों के रूट बदले:इस मार्ग पर सुबह 6 से रात 11 बजे तक अंतरराज्यीय बसों की एंट्री बंद

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला:धारदार हथियारों से किया वार; मंडल अध्यक्ष सहित 6 लोगों से मारपीट

इंदौर में गर्मी से पहले पानी का इंतजाम:इतने ट्यूबवेल की मरम्मत कराएगा निगम; नए टैंकर खरीदने की तैयारी, यशवंत सागर भरने पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!