खबर
Top News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड; ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर, पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंचा देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 9:12 pm
शेयर करें:
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को खेलों का पहला गोल्ड दिलाया। वहीं, ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और सफलता डाली। अब तक भारत के खाते में एक गोल्ड,एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित कुल 3 पदक आ चुके हैं।

मीराबाई ने बनाया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड
टोक्यो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 190 किलोग्राम (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह मीराबाई का लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड है। इससे पहले वह 2018 और 2022 के खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

ऋषिकांत ने दूसरी बार खेला कॉमनवेल्थ, जीता सिल्वर
भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में 264 किलोग्राम (121 किग्रा स्नैच + 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनका दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में 55 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ऋषिकांत मौजूदा कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के भी चैंपियन हैं।

2009 में शुरू किया था वेटलिफ्टिंग का सफर
मणिपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव और ऋषिकांत के शुरुआती कोच ब्रोजेंद्रो सिंह के अनुसार, ऋषिकांत ने 2009 में मणिपुर स्पोर्ट्स अकादमी से वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में हुआ। बाद में वे भारतीय नौसेना से जुड़े और वर्तमान में भारतीय सेना के स्पोर्ट्स सेटअप का हिस्सा हैं। ऋषिकांत मणिपुर के इंफाल वेस्ट के रहने वाले हैं और उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं।

भारत के खाते में तीन पदक
भारत को इस संस्करण का पहला पदक झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतकर दिलाया था। इसके बाद ऋषिकांत ने सिल्वर और मीराबाई ने गोल्ड जीतकर भारत की पदक संख्या तीन कर दी।

मेडल टैली में सातवें स्थान पर भारत
तीन पदकों के साथ भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 12 स्वर्ण सहित कुल 24 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

वेटलिफ्टिंग में ऐसे तय होता है विजेता
वेटलिफ्टिंग में दो स्पर्धाएं होती हैं जिनमें स्नैच और क्लीन एंड जर्क। दोनों में खिलाड़ियों को तीन-तीन प्रयास मिलते हैं। स्नैच और क्लीन एंड जर्क में सफल सबसे अधिक वजन को जोड़कर कुल स्कोर (टोटल) निकाला जाता है। सबसे अधिक कुल वजन उठाने वाला खिलाड़ी स्वर्ण पदक का विजेता बनता है।

मीराबाई चानू और ऋषिकांत सिंह के शानदार प्रदर्शन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की मजबूत शुरुआत कर दी है। अब देश को अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 9 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 9 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 9 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 10 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 10 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 10 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 11 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 11 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 11 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 11 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 12 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 12 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 12 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 12 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 12 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 12 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 12 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!