वीडियो देखिये, आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: ढाबों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बिना लाइसेंस शराब परोसने पर 23 प्रकरण दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर और बायपास क्षेत्र में बिना लाइसेंस शराब परोसने तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान कराने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाया। विशेष प्रवर्तन कार्रवाई के तहत विभिन्न ढाबों पर एक साथ दबिश देकर 23 प्रकरण दर्ज किए गए और 23 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 36(ए) एवं 36(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
इन ढाबों पर हुई कार्रवाई
रिंग रोड स्थित पप्पू (पंजाबी) ढाबा पर खुले में शराब पीते मिले लोगों और ढाबा संचालक के खिलाफ 5 प्रकरण दर्ज किए गए।इसी तरह बायपास स्थित ग्रिलीशियस ढाबे पर दबिश के दौरान खुले में मदिरापान करते मिले लोगों और संचालक के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज किए गए। उधर अर्बन तड़का और सफारी ढाबाइन दोनों ढाबों पर कार्रवाई करते हुए खुले में शराब परोसने और मदिरापान कराने के मामले में 4 प्रकरण दर्ज किए गए।
संचालकों पर होगी कार्रवाई
मेट्रो, पंजतारा, गामा दा और चस्का ढाबा भोई मोहल्ला क्षेत्र के इन चार ढाबों पर संयुक्त कार्रवाई में 10 प्रकरण दर्ज किए गए। यहां भी खुले में शराब पीते लोगों और ढाबा संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान कराने वालों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। विभाग ने ढाबा संचालकों को नियमों का पालन करने और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जय सिंह ठाकुर, बबीता शिंदे, आबकारी उप निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा, आशीष जैन, सुनील मालवीय सहित आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही।
संबंधित समाचार

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!