अगली रणनीति का जल्द होगा ऐलान: सीेजेपी चीफ बोले- छात्रों पर दर्ज केस हटाने के लिए सरकार से बातचीत जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन खत्म होने के बाद अब संगठन जल्द ही अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन अभी-अभी समाप्त हुआ है, इसलिए आगे की योजना बनाने के लिए थोड़ा समय चाहिए। दीपके ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। कृपया हमें थोड़ा समय दें। हम जल्द ही आगे की रणनीति साझा करेंगे।
पंजाब समेत अन्य राज्यों के मुद्दों पर भी बनेगी रणनीति
जब उनसे पंजाब में पेपर लीक को लेकर आगे की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर भी संगठन विचार कर रहा है और जल्द फैसला लिया जाएगा।
छात्रों पर दर्ज केस हटाने को लेकर सरकार से बातचीत
अभिजीत दीपके ने बताया कि आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने के लिए सरकार से बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए और संगठन इस मुद्दे पर सरकार के सामने अपनी बात रख रहा है।
36 दिन बाद खत्म हुआ आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में 20 जून से जंतर-मंतर पर शुरू हुआ आंदोलन 36 दिनों तक चला। आंदोलन 25 जुलाई को समाप्त हुआ। आंदोलन की समाप्ति के बाद अब संगठन आगे की रणनीति और शिक्षा सुधार से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगा।
कपिल सिब्बल से की मुलाकात
रविवार को अभिजीत दीपके ने राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात को आंदोलन से जुड़े कानूनी मामलों और छात्रों पर दर्ज केसों को लेकर कानूनी सलाह के तौर पर देखा जा रहा है। मुलाकात के बाद दीपके ने दोहराया कि सरकार से बातचीत जारी है और उनकी प्राथमिकता छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को हटवाना है।
आंदोलन के बाद सियासी हलचल तेज
आंदोलन खत्म होने के बाद शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा सुधार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाई-पाॅवर टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की है, जबकि विपक्ष भी आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है।
वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने हाल ही में अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त किया था।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!