खबर
Top News

हाईवे पर बेखौफ बदमाशों का आतंक: रंगदारी नहीं दी तो कंटेनर पर बरसाईं गोलियां; टायर कर दिए पंक्चर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 1:45 am
शेयर करें:
हाईवे पर बेखौफ बदमाशों का आतंक

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (एबी रोड) पर रविवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक कंटेनर चालक से रंगदारी वसूलने की कोशिश की। चालक द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर हथियारबंद बदमाशों ने कंटेनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां कंटेनर के टायरों पर लगीं, जिससे एक साथ 12 टायर पंक्चर हो गए। वारदात के बाद आरोपी चालक और हेल्पर को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बोलेरो अड़ाकर रोका कंटेनर
पुलिस के मुताबिक, भोपाल के नजीराबाद निवासी 24 वर्षीय घनश्याम गुर्जर अपने हेल्पर चेतराम तोमर के साथ कंटेनर (आरजे 11-जीबी 8882) में दिल्ली से किराना सामान लेकर भोपाल जा रहे थे। रविवार शाम करीब 6:30 बजे, जब कंटेनर घाटीगांव थाना क्षेत्र में एबी रोड पर सिरसा से आगे सिंघाईगढ़ा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई बिना नंबर की सफेद बोलेरो ने ओवरटेक कर कंटेनर के सामने गाड़ी अड़ा दी।

बंदूक की नोक पर मांगी रंगदारी
कंटेनर रुकते ही बोलेरो से तीन हथियारबंद बदमाश उतरे। आरोपियों ने राइफल चालक पर तानते हुए हाईवे पर वाहन चलाने के एवज में रंगदारी (गुंडा टैक्स) की मांग की। चालक ने पैसे देने से इनकार किया तो बदमाशों ने धमकी दी कि इस सड़क पर गाड़ी चलानी है तो रंगदारी देनी ही होगी।

इसके बाद आरोपियों ने कंटेनर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां टायरों पर लगने से कंटेनर के सभी 12 टायर बर्स्ट हो गए, जिससे वाहन वहीं खड़ा हो गया।

पुलिस की पेट्रोलिंग देख भागे आरोपी
इसी दौरान हाईवे से पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गुजर रही थी। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश चालक और हेल्पर को जान से मारने की धमकी देकर बोलेरो से फरार हो गए।

घटना के बाद चालक ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए।

एक आरोपी की पहचान, दबिश जारी
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक हमलावर की पहचान कल्ली गुर्जर, निवासी वरवासिन, थाना देवगढ़, जिला मुरैना के रूप में की है। आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ लंबे समय से हाईवे पर रंगदारी और गुंडागर्दी की घटनाओं में शामिल रहा है।

घाटीगांव थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर कल्ली गुर्जर और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रंगदारी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मुरैना सहित संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

10 minutes ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

17 minutes ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

27 minutes ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

37 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 1 hour ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 1 hour ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 3 hours ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

about 3 hours ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 3 hours ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 4 hours ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 19 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 19 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!