विदेश से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर: एजीटीएफ ने एयरपोर्ट पर लिया कब्जे में; 25 से ज्यादा मामलों में है आरोपी बिल्ला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चंडीगढ़।
पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। रविवार शाम उसे मुंबई से फ्लाइट के जरिए मोहाली एयरपोर्ट लाया गया, जहां पहले से मौजूद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच हिरासत में ले लिया।
एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा, सीधे पूछताछ के लिए ले जाया गया
बारिश के बावजूद मोहाली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गैंगस्टर को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से सीधे एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पुलिस अब उससे पंजाब में हुई कई आपराधिक वारदातों, उसके गैंग के नेटवर्क, विदेश भागने में मदद करने वालों और उसके सहयोगियों के बारे में पूछताछ करेगी।
25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध समेत 25 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है। वह 2025 में अमृतसर की होमलैंड हाइट्स सोसाइटी में हुई फायरिंग के मामले में भी आरोपी है।
₹5 लाख का इनामी था गैंगस्टर
पंजाब सरकार ने जोबनजीत बिल्ला की गिरफ्तारी पर ₹5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, वह लंबे समय से अलग-अलग देशों में ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। केंद्रीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय समन्वय के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया गया, जिसके बाद उसे इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया।
नेटवर्क खंगालेगी पुलिस
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गैंगस्टर को विदेश में किसने शरण दी, उसकी फंडिंग कैसे होती थी और भारत में उसका आपराधिक नेटवर्क किन लोगों के जरिए संचालित हो रहा था। पूछताछ से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!