परिवार के सामने नर्मदा में बहा युवक: पत्नी-भाई देखकर चिल्लाते रहे; रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले के महेश्वर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर से परिवार के साथ घूमने आए 30 वर्षीय अर्पित हाड़ा नर्मदा नदी की तेज धारा में बह गए। पत्नी और भाई उनकी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कुछ ही सेकंड में अर्पित तेज बहाव में ओझल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पैर फिसला और तेज बहाव में बह गए
जानकारी के अनुसार, इंदौर के निपानिया निवासी अर्पित हाड़ा परिवार के पांच सदस्यों के साथ महेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर आए थे। महेश्वर दर्शन के बाद शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वे जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा घाट पहुंचे। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और देखते ही देखते नदी की धारा उन्हें अपने साथ बहाकर ले गई।
पत्नी और भाई मदद के लिए पुकारते रहे
अर्पित को बहता देख उनकी पत्नी और भाई ने जोर-जोर से शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। मौके पर मौजूद नाविक, ग्रामीण और पर्यटक दौड़कर पहुंचे, लेकिन नदी का तेज बहाव, गहरा पानी और पथरीला क्षेत्र होने के कारण कोई भी नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ ही पलों में अर्पित सभी की आंखों के सामने ओझल हो गए।
देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही महेश्वर पुलिस, होमगार्ड की रेस्क्यू टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। टीम ने नर्मदा के विभिन्न कुंडों और बहाव वाले हिस्सों में देर शाम से रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
पुलिस ने पर्यटकों से की अपील
पुलिस ने बताया कि जलकोटी-सहस्त्रधारा क्षेत्र नर्मदा के तेज बहाव, गहरे पानी और पथरीले तल के कारण बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनजान या गहरे पानी वाले स्थानों पर स्नान करने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!