खबर
Top News

उपचुनाव में बवाल: प्रचार वाहन पर हमला; पोस्टर फाड़े, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 12:57 am
शेयर करें:
उपचुनाव में बवाल

खुलासा फर्स्ट,दतिया।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया है। रविवार शाम उदगवां गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार वाहन पर हमला किए जाने और बैनर-पोस्टर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आजाद समाज पार्टी की सभा के बाद हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की चुनावी सभा समाप्त होने के बाद समर्थक कार्यक्रम स्थल से लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से लौट रहा बीजेपी का प्रचार वाहन भी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया।

वाहन रुकवाकर पोस्टर फाड़ने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, भोपाल जिले के बैरसिया निवासी जितेंद्र कुशवाह अपनी टाटा 'छोटा हाथी' (एमपी 04 एलडी 5597) से भाजपा का चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वाहन के लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई थी।

आरोप है कि उदगवां मंडी गेट के पास कुछ लोगों ने वाहन को जबरन रुकवाया, चालक के साथ गाली-गलौच की और गाड़ी पर लगे बीजेपी के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए। शिकायत में करीब ₹2,500 के नुकसान का उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद संबंधित थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

उपचुनाव में तेज हुआ प्रचार
दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी, कांग्रेस ने घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी ने दामोदर यादव को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार के बीच प्रदेश के प्रमुख नेताओं की लगातार सभाएं हो रही हैं और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 12 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 12 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 12 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 13 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 13 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 13 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 13 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 14 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 14 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 14 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 15 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 15 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 15 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 15 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 15 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 15 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!