क्रिकेटर अर्शदीप ने समरीन कौर संग रिश्ते पर लगाई मुहर: तीन महीने की चर्चाओं पर लगा विराम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चंडीगढ़।
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी लव लाइफ को सार्वजनिक कर दिया है। अर्शदीप ने पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में "माय परसन" लिखा। इस एक पोस्ट के साथ पिछले तीन महीनों से चल रही दोनों की डेटिंग की चर्चाओं पर आधिकारिक मुहर लग गई।
स्नैपचैट की एक तस्वीर से शुरू हुई थी चर्चा
अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा अप्रैल 2026 में शुरू हुई थी, जब अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए थे, हालांकि चेहरा दिखाई नहीं दिया था। फैंस ने लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को देखकर उसकी तुलना समरीन कौर की तस्वीरों से की और तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।
आईपीएल में कई बार दिखीं समरीन
आईपीएल 2026 के दौरान समरीन कौर को कई बार पंजाब किंग्स के मुकाबलों में स्टैंड्स से अर्शदीप का हौसला बढ़ाते देखा गया। वह न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी नजर आईं। इसके बाद दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जिससे रिश्ते की चर्चाओं को और बल मिला।
धर्मशाला में साथ घूमते आए थे नजर
मई में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अर्शदीप और समरीन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हाथों में हाथ डाले घूमते दिखाई दिए। स्थानीय बाजार में साथ बिताए गए समय और एयरपोर्ट पर दोनों की मौजूदगी ने भी उनके रिश्ते की खबरों को सुर्खियों में बनाए रखा।
गुरुद्वारे के बाद उड़ी थीं ब्रेकअप की अफवाहें
जून में अर्शदीप और समरीन एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे थे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें फैल गईं। दावा किया गया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि बाद में यह महज अफवाह साबित हुई और अब अर्शदीप की इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
फैंस ने दी नई शुरुआत की शुभकामनाएं
अर्शदीप और समरीन के रिश्ते के सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर लिया है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!