प्रॉपर्टी विवाद बना खूनी संघर्ष: युवक की चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के बेलबाग थाना क्षेत्र में रविवार शाम पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घमापुर चौराहे के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। पुलिस ने त्व दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
चाकुओं से किए कई वार, अस्पताल में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, बाई का बगीचा निवासी विशाल सोनकर पर रविवार शाम करीब 5 बजे कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर लगातार चाकुओं से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई अंकित सोनकर पर भी हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विशाल को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रॉपर्टी विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने हमलावरों की पहचान सावन सोनकर, रेयांश रैकवार, बल्लू और साहिल के रूप में की है। कार्रवाई के दौरान सावन सोनकर और रेयांश रैकवार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
इलाके में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हत्या के पीछे की साजिश, पुरानी रंजिश तथा अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!