खबर
Top News

रिहाई के बाद पांडे दंपति का मंत्री पर पलटवार: बोले- अगली बार गिरफ्तारी नहीं; संवाद की उम्मीद, लोकतांत्रिक अधिकारों का उठाया मुद्दा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 8:39 pm
शेयर करें:
रिहाई के बाद पांडे दंपति का मंत्री पर पलटवार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए प्रहलाद पांडे और संगीता पांडे की रिहाई के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जेल से बाहर आने के बाद पांडे दंपति ने नगरीय विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को खुला पत्र लिखकर उनके बयान और पुलिस को लिखे गए पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्र की शुरुआत में ही उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि "ताई ने मिठाई खिलाई थी... भाई ने तो जेल ही पहुंचा दिया..!"

लोकतांत्रिक विरोध को बताया संवैधानिक अधिकार
पांडे दंपति ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने नीट पेपर लीक जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की थी। उनका कहना है कि मंत्री द्वारा उनके विरोध को "माता-पिता से हुई भूल" बताना लोकतांत्रिक अधिकारों को कमतर आंकने जैसा है।

विधानसभा में चर्चा नहीं होने पर उठाए सवाल
पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय कार्य मंत्री होने के बावजूद कैलाश विजयवर्गीय ने नीट पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर विधानसभा में चर्चा होने देने के बजाय उससे बचने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान यह तर्क दिया गया कि मामला मध्य प्रदेश से जुड़ा नहीं है और आंदोलन प्रायोजित है, जबकि उनका विरोध पूरी तरह जनहित और छात्रों के भविष्य से जुड़ा था।

सांसद से मिलने भी पहुंचे थे
पांडे दंपति ने लिखा कि मंत्री के निवास पर जाने से पहले वे एक सांसद के घर भी गए थे। उनका उद्देश्य केवल जनप्रतिनिधियों से छात्रों और अभिभावकों की चिंता सदन तक पहुंचाने का आग्रह करना था। उनका मानना है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि सबसे पहले जनता के प्रतिनिधि होते हैं और उन्हें जनता की आवाज विधानसभा और संसद तक पहुंचानी चाहिए।

सुमित्रा महाजन का किया जिक्र
पत्र में वर्ष 2011 की एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन (ताई) का उदाहरण दिया। उन्होंने लिखा कि उस समय एक जनहित के मुद्दे पर ताई के निवास पर जाने पर उन्होंने संवाद किया, आत्मीयता से स्वागत किया और मिठाई भी खिलाई। इसके विपरीत इस बार विरोध दर्ज कराने पर उन्हें जेल जाना पड़ा।

कानून सभी के लिए समान हो
पांडे दंपति ने मंत्री द्वारा पुलिस को लिखे गए पत्र में कानूनी कार्रवाई में राहत की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून का शासन सभी के लिए समान होना चाहिए और न्याय व्यक्ति नहीं, बल्कि संविधान और विधि के आधार पर होना चाहिए।

भविष्य में भी जारी रहेगा लोकतांत्रिक संघर्ष
पत्र के अंत में उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी संविधान और कानून की सीमाओं के भीतर रहकर जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते रहेंगे। साथ ही उम्मीद जताई कि अगली बार संवाद का रास्ता चुना जाएगा, गिरफ्तारी का नहीं।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 4 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 5 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 5 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 5 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 6 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 6 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 6 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 6 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 6 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 7 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 7 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 7 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 7 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 7 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 8 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 8 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!