विस्फोट से दहला पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत; स्थानीय नेता बाल-बाल बचे, जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पेशावर।
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर जोरदार धमाका हुआ है। इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नेता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है।
बाजौर जिले में हुआ धमाका
पुलिस के मुताबिक यह धमाका बाजौर जिले की सलारजई तहसील के ताली बांध के पास हुआ। विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुलेमान कारी और गुलाम के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खार अस्पताल भेज दिया गया है।
स्थानीय नेता की बची जान
धमाके के समय एक स्थानीय नेता भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे सुरक्षित बच निकले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
लगातार हिंसा की चपेट में खैबर पख्तूनख्वा
खैबर पख्तूनख्वा पिछले कुछ वर्षों से उग्रवादी हिंसा का केंद्र बना हुआ है। पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा संघर्षविराम समाप्त किए जाने के बाद अफगानिस्तान से सटे क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। सीमा पार घुसपैठ और लगातार हो रहे हमलों के कारण यह इलाका लंबे समय से अस्थिर बना हुआ है।
कुछ दिन पहले भी हुआ था बड़ा हमला
इससे पहले 24 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में एक आत्मघाती हमला हुआ था। हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सुरक्षा चौकी से टकरा दिया था। इस हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी, जिनमें 12 सैनिक, 2 पुलिसकर्मी और वन विभाग के एक पूर्व अधिकारी शामिल थे।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!