वीडियो देखिए, डैम में डूबने से बहादुर हेड कांस्टेबल ने बचाईं दो जिंदगियां: तीसरे युवक को नहीं बचाया जा सका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महू।
महू तहसील में रविवार को डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। पहली घटना सिमरोल के लोधिया कुंड में हुई, जहां 17 वर्षीय उदयवीर चौहान की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना चोरल डैम में हुई, जहां एक बहादुर पुलिसकर्मी ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो युवकों की जान बचा ली।
परिवार के साथ घूमने आए थे तोमर
जानकारी के अनुसार, धार रोड स्थित चंदननगर निवासी तीन युवक पिकनिक मनाने चोरल डैम पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उसी समय परदेसीपुरा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल उपदेश सिंह तोमर अपने परिवार के साथ वहां घूमने आए हुए थे।
दो लोगों को सुरिक्षत निकाला
युवकों को डूबता देख हेड कांस्टेबल उपदेश सिंह तोमर ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना डैम में छलांग लगा दी। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सुल्तान और मोहम्मद सलीम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तीसरे युवक मोहम्मद ताहिर मंसूरी को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।
हेड कांस्टेबल उपदेश सिंह तोमर की इस बहादुरी की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उन्होंने समय रहते पानी में छलांग नहीं लगाई होती, तो तीनों युवकों की जान जा सकती थी।
एक ओर जहां महू तहसील में डूबने की दो घटनाओं में दो युवाओं की मौत से शोक का माहौल है, वहीं हेड कांस्टेबल उपदेश सिंह तोमर की वीरता ने पुलिस की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। ऐसे साहसिक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने की मांग भी उठ रही है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!