कांग्रेस मंच पर दिखे पूर्व दस्यु मलखान सिंह: उपचुनाव में बढ़ी हलचल, भाजपा ने साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
विधानसभा उपचुनाव में पूर्व दस्यु मलखान सिंह की एंट्री के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। चुनाव प्रचार के दौरान मलखान सिंह कांग्रेस के मंच पर पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में वोट मांगते नजर आए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बना दिया।
कांग्रेस मंच से किया प्रचार
दतिया के कमरारी गांव में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश सह-प्रभारी संजना जाटव मौजूद थे। इसी दौरान पूर्व दस्यु मलखान सिंह मंच पर पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। बाद में जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर मलखान सिंह के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्हें उनका समर्थन मिला है और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया है।
शिवराज का कांग्रेस पर हमला
मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय दतिया से शिवपुरी तक का इलाका डकैतों के आतंक से प्रभावित था और लोग शाम होने के बाद घरों से निकलने से डरते थे।
शिवराज ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा था कि प्रदेश में "या तो डाकू रहेंगे या मैं" और उनकी सरकार ने एक वर्ष के भीतर डकैतों का सफाया कर दिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में डकैतों को बढ़ावा मिला और यह कांग्रेस की कार्यशैली को दर्शाता है।
कौन हैं मलखान सिंह?
मलखान सिंह मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बिलाव गांव के निवासी हैं। 1970 और 1980 के दशक में वे चंबल घाटी के चर्चित दस्युओं में गिने जाते थे। वर्ष 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में उन्होंने अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया था।
आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने मुख्यधारा का रास्ता अपनाया और समय-समय पर सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के मंच पर उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर उन्हें राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
बढ़ी सियासी बयानबाजी
पूर्व दस्यु के कांग्रेस मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुद्दा दतिया उपचुनाव के प्रचार में प्रमुख विषय बन सकता है और आने वाले दिनों में इस पर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!