हनीट्रैप गिरोह की एक और महिला पर केस: पुलिस से संपर्क कर बोला व्यापारी मैं भी हो चुका शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

गिरफ्त में आरोपी साधना और भावना
अब तक हो चुके कुल चार आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने वाले गिरोह में एक अन्य महिला भी शामिल थी। पुलिस ने इस महिला को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल महिला फरार है। इस तरह केस में अब तक कुल चार आरोपी हो चुके।
वहीं, कल एक व्यापारी पुलिस के पास पहुंचा था। उसने बताया कि वह भी गिरोह की ठगी का शिकार हो चुका है। वहीं, गिरोह ने तिलक नगर क्षेत्र में भी हनी ट्रैप में एक व्यक्ति को शिकार बनाया था। हालांकि मामला थाने पहुंचने पर राजीनामा हो गया था।
उल्लेखनीय है कि पठानकोट में पदस्थ सैनिक दीपक कुछ दिन पहले महू के सेना की शाखा डिफेंस सिक्योरिटी काप्स (डीएससी) में रहने आया था। इस दौरान उसे भावना पिता सुदामा भार्गव (25) वर्तमान निवासी स्कीम 78 ने फोन कर पूर्व परिचित होने का कहकर झांसे में ले लिया।
दबाव बनाकर मिलने को कहा। दीपक ने महू कैलोद गांव स्थित रेनबो फार्म हाउस में कमरा बुक कर लिया। मिलने पर भावना को लेकर वहां पहुंचा तो कुछ ही मिनट में साधना पति लकी गुप्ता (37) निवासी भमोरी विजय नगर और बिजय पिता रामभरोसे तिलवारे (29) निवासी कनाडिय़ा जा धमके और खुद को भावना के भाई-बहन बताकर दीपक पर उससे गलत काम करने का आरोप लगाकर दबाव बनाकर दो लाख रुपये मांगे।
हालांकि आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने तीनों को जेल भिजवा दिया। डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार मामला फोटो-वीडियो सहित मीडिया में उछला तो कल एक व्यापारी राजकुमार बड़गौंदा थाने पहुंचा और बताया कि आरोपियों ने उसे भी शिकार बनाया था।
स्कीम 78 स्थित एक कमरे पर ले गए थे और बाद में दबाव बनाकर पहले 37 हजार फिर पांच हजार रुपए ले लिए। मामला लसूड़िया क्षेत्र का होने के चलते पीड़ित को संबंधित थाने भिजवा दिया गया है। इतना हीं नहीं केस की जांच में सामने आया कि भावना और उसके गिरोह को सैनिक दीपक का नंबर महू क्षेत्र की सीमा ने उपलब्ध कराया था।
फोन की जांच में सामने आया कि उनमें कई बार बातचीत भी हुई थी। इसके चलते सीमा को भी केस में चौथा आरोपी बनाया है। फिलहाल वह फरार है। उसकी तलाश जारी है। वहीं, सूत्रों से ये भी पता चला है कि गिरोह की सरगना साधना गुप्ता, भावना और बिजय ने मिलकर तिलक नगर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति को हनी ट्रैप का शिकार बनाया था। उसने थाने में शिकायत की तो आरोपियों ने दबाव बनाकर उससे राजीनामा कर लिया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!