रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाने में एक युवक ने तीन लोगों पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को फोन कॉल की रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्य दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने डीसीपी जोन-1 और एरोड्रम थाने में शिकायत की है।
सांवरिया नगर निवासी 23 वर्षीय सुमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि विशाल राठौर निवासी कृष्णबाग कॉलोनी और उसके साथी सचिन दुबे व मनीष पंवार उसे लगातार फोन कर धमका रहे हैं। सुमित का आरोप है कि 17 सितंबर की रात करीब 3 बजे विशाल ने फोन किया और धमकी देते हुए कहा कि वह साउथ तोड़े पर आए, वहां उसे मार देंगे।
इसके बाद आरोपियों की ओर से फोन पर गाली-गलौज की गई। सुमित का कहना है कि तीनों युवक आए दिन शराब के नशे में उसे गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसे यह जानकारी नहीं है कि आरोपी उससे किस बात को लेकर रंजिश रखते हैं।
शिकायत में सुमित ने आरोप लगाया कि तीनों अवैध गतिविधियों में भी लिप्त हैं, जिसके चलते उसे जान का खतरा है। पीड़ित ने डीसीपी जोन-1 के समक्ष शिकायत करने के साथ एरोड्रम थाने में भी आवेदन दिया है।
उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!