कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत: इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्ट्रेट में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैलाशचंद पालीवाल के खिलाफ लोकायुक्त में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई है। शिकायतकर्ता ने पालीवाल और उनके परिजनों के नाम पर करोड़ों रुपए की संपत्तियां होने का दावा करते हुए जांच की मांग की है।
इन स्थानों पर संपत्ति होने का उल्लेख
शिकायत के मुताबिक, इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत 7 करोड़ रुपए से अधिक है। शिकायत में अलकापुरी मूसाखेड़ी और मयूर नगर में मकान, टावर चौराहे पर करीब 2 करोड़ रुपए की दुकान और छत्रीबाग में संपत्ति होने का उल्लेख किया गया है।
आय के बीच अंतर की पड़ताल अहम होगी
इसके अलावा राजस्थान के राजसमंद में पुश्तैनी मकान, चार पहिया वाहन और बुलेट मोटरसाइकिल का भी जिक्र है। अब लोकायुक्त जांच में इन संपत्तियों के स्वामित्व, खरीद के स्रोत और कर्मचारी की ज्ञात आय के बीच अंतर की पड़ताल अहम होगी।
17 लाख के प्लॉट विवाद से पहले ही चर्चा में आए थे पालीवाल
कैलाशचंद पालीवाल का नाम इससे पहले अगस्त में 17 लाख रुपए के प्लॉट विवाद को लेकर सुर्खियों में आया था। इंदौर के पंचमूर्ति नगर निवासी मनोज शर्मा ने कलेक्टर से शिकायत कर आरोप लगाया था कि नजूल की सरकारी जमीन पर प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे 17 लाख रुपए लिए गए।
मनोज के मुताबिक, प्रवीण पुरोहित ने उनकी मुलाकात कलेक्ट्रेट कर्मचारी पालीवाल से कराई थी। इसके बाद चंदननगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर प्लॉट दिखाकर रकम ली गई। बाद में पैसे वापस मांगने पर विवाद हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया था।
विभागीय जांच में पालीवाल ने आरोपों को बताया निराधार
इस मामले में कलेक्टर कार्यालय की ओर से विभागीय जांच शुरू की गई है। पालीवाल को जारी आरोप-पत्र के जवाब में उन्होंने सभी आरोपों को झूठा और साजिश का हिस्सा बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता से न तो उनका कोई लेन-देन हुआ और न ही वे उन्हें जानते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि 17 लाख रुपए का सौदा हुआ था तो उसकी कोई लिखित सौदा-चिट्ठी या दस्तावेज क्यों नहीं है।
अब दो मामलों में जांच के घेरे में कर्मचारी
एक ओर 17 लाख रुपए के प्लॉट विवाद की विभागीय जांच चल रही है, वहीं दूसरी ओर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकायुक्त तक पहुंच गई है।
ऐसे में अब जांच का केंद्र यह रहेगा कि शिकायत में बताई गई संपत्तियां वास्तव में किसके नाम पर हैं, उनकी खरीद के लिए धन कहां से आया और क्या उनकी कीमत कर्मचारी की वैध आय से मेल खाती है।
हालांकि, 7 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति होने का दावा फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इसकी पुष्टि आधिकारिक जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!