खबर
Top News

चार बार बेची सी-21 बिजनेस पार्क की जमीन: एक संस्था ने दूसरी को दी; उसने तीसरे बिल्डर को और चौथे ने तान दी दानवाकार बिल्डिंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अप्रैल 2026, 2:20 pm
शेयर करें:
चार बार बेची सी-21 बिजनेस पार्क की जमीन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेडिसन होटल के सामने तने सी-21 बिजनेस पार्क का मामला फिर सुर्खियों में है। इंदौर विकास प्राधिकरण में हुए फर्जी एनओसी घोटाले में सामने आया कि इसके निर्माण में बिल्डर मोहन चुघ ने आईडीए की फर्जी एनओसी का उपयोग किया था।

ये जमीन गरीब की जोरू की तरह रही, क्योंकि इसे एक संस्था ने दूसरी को नियम विरुद्ध बेचा और उसने बिल्डर और उस बिल्डर ने चौथे बिल्डर को, जिसने इस पर दानवाकार बिजनेस पार्क तान दिया।

प्रशासन की नाक के नीचे इतना बड़ा पार्क खड़ा हो गया और चालू है, लेकिन किसी भी अधिकारी को इस ओर ध्यान देने की फुर्सत नहीं है।

ये तथ्य सहकारिता विभाग के अंकेक्षक जीएस परिहार ने जांच के बाद निकाले हैं। अपनी रिपोर्ट उन्होंने प्रदेश के सहकारिता आयुक्त को भेजी है, जो इस बाबत फैसला करेंगे। यदि इसे अवैध ठहराया गया तो विभाग पर इस पर कब्जा लेगा।

अंकेक्षक परिहार की रिपोर्ट में जो तथ्य हैं उनके अनुसार ये खसरा नंबर 28/2 पर बना बिजनेस पार्क आईडीए की स्कीम 53 का हिस्सा है। ये जमीन कनकेश्वरी संस्था को आवंटित की गई थी, जो बाद में तृष्णा हाउसिंग सोसायटी को ट्रांसफर हो गई।

नियमानुसार कोई संस्था आवंटित जमीन को दूसरी संस्था को ट्रांसफर नहीं कर सकती। बाद में दोनों संस्थाओं में विवाद हो गया और वे कोर्ट पहुंची, जहां फैसला तृष्णा के पक्ष में हुआ। बाद में इस संस्था ने बिल्डर चुघ को जमीन बेच दी। चुघ ने जमीन दूसरे बिल्डर पिंटू छाबड़ा को बेच दी, जिसने इस पर आलीशान दानवाकार सी-21 बिजनेस पार्क खड़ा कर दिया।

चुघ ने आईडीए के नाम से फर्जी एनओसी बनवाई और इस आधार पर छाबड़ा ने रजिस्ट्री भी करवा ली। बाद में राज खुला, जबकि आईडीए के तत्कालीन सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि ऐसी कोई एनओसी आईडीए से जारी ही नहीं की गई है।

इसमें सनसनीखेज तथ्य ये भी है कि छाबड़ा ने यह जमीन तृष्णा हाउसिंग सोसायटी से हरियाणा की बेबीलोन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को खरीदवाई। इस जमीन की पांच रजिस्ट्री हंै। इसकी चार रजिस्ट्री पर आईडीए के 21 दिसंबर 1998 के पत्र क्रमांक 1700 का जिक्र किया गया है।

इस पत्र में कहा गया है कि यह जमीन आईडीए की किसी योजना में नहीं है। इसी तरह एक रजिस्ट्री में 20 अक्टूबर 2005 के आईडीए के पत्र क्रमांक 6864 का जिक्र किया गया है, जिसमें उल्लेख है कि यह जमीन आईडीए की किसी स्कीम में नहीं है। इनमें से कोई भी एनओसी आईडीए के रिकॉर्ड में नहीं है।

फर्जी एनओसी समेत सारा खेल कुख्यात बिल्डर चुघ ने रचा
जिस जमीन पर पिंटू छाबड़ा ने सी 21 बिजनेस पार्क बनाया है, वह पांच कृषि भूमि का टुकड़ा है। यह सारी रजिस्ट्री बेबीलोन इंफ्रास्ट्रक्चर, गुरुग्राम, हरियाणा के जीएम आलोक भंडारी के नाम हुई है। रजिस्ट्री चुघ परिवार ने की है और इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि यह कृषि भूमि है, जो तृष्णा गृह निर्माण संस्था से खरीदी गई है।

सभी रजिस्ट्रियां वर्ष 2007 में हुई हैं। रजिस्ट्री करने वालों में मोहनलाल चुघ, चुघ हाउसिंग डेवलपर्स, नीतेश कुमार पिता मोहनलाल चुघ, चुघ की ही कंपनी शिवम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, रीना देवी पति मोहनलाल चुघ के नाम हैं।

सारी जमीन आलोक भंडारी, जीएम बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्लाट नंबर 124 सेक्टर 44, गुरुग्राम, हरियाणा को बेची गई और सबके सेल डीड पर राजेश पिता चंपालाल सिद्ध के हस्ताक्षर हैं।

चुघ ने तृष्णा संस्था की जमीन को मात्र 26.74 लाख में खरीदा और 11 करोड़ में बेबीलोन को बेचा। फिर भी जांच एजेंसी या विभाग नहीं जागा, जबकि न तो संस्था की जमीन को बेचा जा सकता है और न ही हस्तांतरित किया जा सकता है। लेकिन चुघ के दबाव में ये खेल हो गया।

राजस्व विभाग ने कैसे किया डायवर्शन?
चुघ ब्रदर्स ने सारी रजिस्ट्री में फर्जी एनओसी लगाने के साथ ही इन्हीं से जमीन का डायवर्शन भी करा लिया गया। अब यह भी जांच का विषय है कि कलेक्टर कार्यालय में बैठे उस समय के तत्कालीन राजस्व अधिकारियों ने इस फर्जी एनओसी पर डायवर्शन कैसे कर दिया? जबकि उस समय आईडीए द्वारा एसडीओ से इस जमीन को लेकर पत्र व्यवहार भी चल रहा था।

मामला केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह तक भी पहुंच चुका है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए थे। अंकेक्षक परिहार ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट सहकारिता आयुक्त को भेज दी है। वे ही इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। यदि विपरीत निर्णय आया तो आगे कार्रवाई तय की जाएगी। सहकारिता विभाग इस बिजनेस पार्क पर कब्जा भी ले सकता है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 13 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 13 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 14 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 14 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 14 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 14 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 14 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 15 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 15 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 15 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 15 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 15 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 15 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 16 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 16 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 16 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 16 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!