गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से ठगी: फर्जी मुनाफा दिखाकर जाल में फंसाया; 1.41 करोड़ का लगाया चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक 75 वर्षीय कारोबारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मुरार स्थित इंक्लेव रेसीडेंसी में रहने वाले कारोबारी दुर्गाशंकर नागर साइबर ठगों के जाल में फंस गए।
ट्रेडिंग के नाम पर की ठगी
ऑनलाइन गोल्ड कॉइन ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 1.41 करोड़ की ठगी कर ली गई। ठगों ने फर्जी वेबसाइट और डिजिटल वॉलेट के जरिए उन्हें मुनाफा दिखाया, लेकिन जब रकम निकालने की कोशिश की गई तो सारा खेल सामने आ गया।
बैंक खातों जांच शुरू
पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय और साइबर हेल्पलाइन पर की। इसके बाद क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेंद्र सिंह सिकरवार के अनुसार, पुलिस ने जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच शुरू कर दी है।
ई-मेल से शुरू हुआ ठगी का खेल
दुर्गाशंकर नागर ने बताया कि वे कार्टन निर्माण की फैक्ट्री संचालित करते हैं। 16 सितंबर को उनकी ई-मेल आईडी पर support@dgmcoins.vip से मेल आया, जिसमें गोल्ड कॉइन में निवेश की आकर्षक स्कीम बताई गई थी।
इस तरह जाल में फंसाया
उस समय सोने के दाम बढ़ रहे थे, जिससे उन्हें निवेश सुरक्षित और फायदे का सौदा लगा। ई-मेल में दिए गए लिंक के जरिए उन्होंने gold/dgmcoinfx.com वेबसाइट पर लॉगिन किया। इसके बाद खुद को डीजीएम गोल्ड कॉइन कंपनी का कर्मचारी बताने वाले कुछ लोगों ने फोन पर संपर्क किया और भरोसा जीत लिया।
अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई रकम
ठगों ने निवेश के नाम पर अलग-अलग समय में कई बैंक खातों में कुल 1.41 करोड़ रुपए जमा करा लिए। साथ ही एक डिजिटल पे-वॉलेट भी बनवाया गया, जिसमें मुनाफे के साथ रकम बढ़कर करीब 3 करोड़ रुपए दिखाई दे रही थी।
रुपए निकालने पर सामने आया फर्जीवाड़ा
जनवरी में जब सोने के भाव डेढ़ लाख रुपए के पार पहुंचे तो कारोबारी ने रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजैक्शन नहीं हो पाया। संपर्क करने पर ठगों ने कैपिटल गेन टैक्स का हवाला देकर और पैसे मांगे।
टैक्स के नाम पर 20 लाख और ऐंठे
ठगों ने कहा कि बिना टैक्स चुकाए रकम नहीं निकलेगी। इस झांसे में आकर बुजुर्ग कारोबारी ने करीब 20 लाख रुपए और जमा करा दिए। इसके बाद भी जब पैसे नहीं मिले, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित समाचार

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!