वैध कॉलोनियों पर अफसरशाही का ब्रेक: मप्र कॉलोनी अधिनियम-2026 के उद्देश्य पर सवाल; विकास अनुमति के नाम पर महीनों अटक रही फाइलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर मध्यप्रदेश सरकार मप्र कॉलोनी अधिनियम-2026 लागू कर अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने का दावा कर रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा भी लगातार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के कॉलोनी सेल में वैध कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर ही अफसरशाही के रवैये से परेशान हैं।
आरोप है कि लाखों रुपए की वैधानिक फीस और रेडक्रॉस निधि में राशि जमा करने के बावजूद विकास अनुमति की फाइलें महीनों तक अधिकारियों की टेबल पर धूल खा रही हैं।
कॉलोनाइजरों का कहना है कि वैध प्रक्रिया इतनी जटिल और महंगी बना दी गई है कि कई लोग नियमों का पालन करने के बजाय अवैध कॉलोनियां विकसित करना अधिक आसान समझने लगे हैं। ऐसे में शासन की मंशा और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा विरोधाभास है।
रेडक्रॉस निधि में 6 लाख जमा, फिर भी नहीं मिल रही विकास की अनुमति... जानकारी के अनुसार कॉलोनी लाइसेंस प्रक्रिया में कॉलोनाइजरों को रेडक्रॉस निधि में तीन चरणों में राशि जमा करना पड़ती है लाइसेंस के लिए 2 लाख, विकास अनुमति के लिए 2 लाख और पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए 2 लाख रुपए यानी एक ही कॉलोनी के लिए 6 लाख रुपये रेडक्रॉस निधि में जमा कराए जाते हैं। इसके बाद भी विकास अनुमति समय पर जारी न होने से कॉलोनाइजर प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
अपर कलेक्टर कार्यालय पर फाइलें रोकने के आरोप... कॉलोनाइजरों का आरोप है कि अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य के पास कई विकास अनुमति की फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। उनका कहना है कि विकास अनुमति जारी करने से पहले शाखा प्रभारी से चर्चा आवश्यक है, जबकि शाखा स्तर पर सभी तकनीकी परीक्षण और कमियों का निराकरण पहले ही किया जा चुका होता है।
इसके बावजूद अंतिम आदेश जारी होने में लगभग एक माह या उससे अधिक का समय लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि फाइलों के अनावश्यक लंबित रहने को लेकर पूर्व शाखा प्रभारी एवं तत्कालीन एसडीएम प्रदीप सोनी की अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य से तीखी बहस भी हो चुकी है।
यह मामला उस समय प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना था। बताया जाता है कि उस दौरान भी पूर्ण फाइलें लंबे समय तक अपर कलेक्टर न्यायालय में अटकी रहीं, जिसके कारण शाखा प्रभारी को कलेक्टर की नाराजगी झेलना पड़ी थी।
कॉलोनाइजरों का दावा-क्षेत्र के हिसाब से तय है रेट
कॉलोनाइजरों का आरोप है कि विकास अनुमति के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की कॉलोनियों के अनुसार अलग-अलग दरें तय हैं। उनका दावा है कि निर्धारित राशि पहुंचने पर विकास अनुमति शीघ्र जारी हो जाती है, जबकि ऐसा न होने पर फाइलें लंबे समय तक लंबित रहती हैं।
बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले जिन कॉलोनियों का प्रेजेंटेशन पूरा हो चुका है, उनकी सभी औपचारिकताएं भी पूर्ण हो गई हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में अभी तक विकास अनुमति जारी नहीं की गई है।
लाइसेंस जल्दी, विकास अनुमति में महीनों का इंतजार
सूत्रों के मुताबिक लाइसेंस तो अपेक्षाकृत आसानी से जारी हो जाता है, लेकिन विकास अनुमति के समय पूरी प्रक्रिया अचानक धीमी पड़ जाती है। कॉलोनी सेल द्वारा विज्ञप्ति प्रकाशन और प्रेजेंटेशन जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फाइल अपर कलेक्टर न्यायालय भेजी जाती है, जहां वह लंबे समय तक लंबित रहती है। कॉलोनाइजरों का आरोप है कि प्रेजेंटेशन के बाद यदि मनमुताबिक व्यवस्था न की जाए तो विकास अनुमति मिलने में अनावश्यक देरी होती है और संबंधित कार्यालयों के लगातार चक्कर लगाना पड़ते हैं।
संबंधित समाचार

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज खाते हैं; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!