खबर
Top News

बंपर वोट, किसे जीत, किसे चोट: दीदी का गढ़ ढहेगा या कमल खिलेगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अप्रैल 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
बंपर वोट, किसे जीत, किसे चोट

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्डतोड़ मतदान, आजादी के बाद सबसे ज्यादा लोगों ने दिए वोट

एसआईआर के बावजूद बंगाल में छप्परफाड़ वोटिंग, भाजपा-टीएमसी दोनों ने किए जीत के दावे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने वोटर्स के जज्बे को किया सैल्यूट, सोशल मीडिया पर जताया आभार

बंगाल में हुए ऐतिहासिक मतदान ने पूरे देश को चौंकाया, मोदी-शाह ने बताया ये ममता की विदाई

बंगाल से बाहर रहने वाले कामकाजी देश के हर हिस्से से पहली बार रिकॉर्डतोड़ वोट डालने पहुंचे

प्रधानमंत्री ने आज सुबह कोलकाता में किया नौका विहार, शाह ने वोटर्स का किया अभिनंदन

तमिलनाडु के 59 साल के इतिहास में पहली बार इतनी वोटिंग, सीएम की सीट पर 21 फीसदी ज्यादा मतदान

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कोलकाता में गंगा से जुड़कर बह रही हुगली नदी में आज सुबह नौका विहार करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बॉडी लैंग्वेज बंगाल में कमल खिलने का इशारा कर रही थी। अर्बन वोटर्स के शेष बचे वोटर्स को संदेश देते पीएम ने गंगा को बंगाल की आत्मा बताया और नाविकों के साथ बिताए पल को सबके साथ साझा भी किया।

हाथ में कैमरा थामे प्रधानमंत्री की बेफिक्री बता रही थी कि ‘मोटा भाई’ की ‘भद्रलोक’ में एक पखवाड़े से बनी हुई स्थायी मौजूदगी रंग दिखा गई। ‘मोटा भाई’ की मतदान के बढ़े हुए प्रतिशत पर मतदाताओं का आभार व अभिनंदन करती सोशल मीडिया की पोस्ट भी सबको चौंका रही है।

‘मोटा भाई’ का उत्साह तो उन्हें शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस तक ले आया। वहीं ‘दीदी’ की ईवीएम पर अभी से बयानबाजी भी कई सवाल खड़े कर रही हैं। चुनाव आयोग का सीना भी हिंसारहित 93 फीसदी मतदान के बाद ‘56’ इंची हो गया और उन्होंने वोटर्स के जज्बे को सैल्यूट किया।

बंग की सियासी जंग ने न सिर्फ पश्चिम बंगाल, बल्कि समूचे हिंदुस्तान को चौंका दिया है। इस ‘भद्रलोक’ में मतदाता ऐसा जागा कि उसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 93 प्रतिशत तक मतदान कर सूबे के बाशिंदों ने चुनावी जानकारों के तमाम समीकरण व कयासों को धोकर रख दिया। 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर हुए प्रथम चरण के इस प्रचंड मतदान वाले चुनाव को भाजपा ने अपनी लहर बताया तो टीएमसी ने ममता के पक्ष में मतदान का दावा किया है।

अब सबकी नजरें दूसरे चरण के शेष बचे चुनाव के साथ 4 मई पर टिक गई हैं कि क्या पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का गढ़ ढह जाएगा और कमल खिलेगा? या दीदी ‘मां-माटी-मानुष’ का दबदबा कायम रखेंगी? सुदूर दक्षिण भारत के तमिलनाडु ने भी लोकतंत्र के इस महायज्ञ में रिकॉर्ड रच दिया।

राज्य के 59 साल के इतिहास में पहली बार इतना वोटिंग हुई। यहां मौजूदा सीएम स्टालिन की सीट पर तो 21 फीसदी तक ज्यादा मतदान ने सबको चौंका दिया। पश्चिम बंगाल के ये बंपर वोट किसे जीत देंगे, किसे चोट? ये एकमात्र सवाल सूबे में 93 प्रतिशत हुए छप्परफाड़ मतदान के बाद से न सिर्फ बंगाल, बल्कि देशभर में गूंज रहा है।

राज्य में आजादी के बाद ये सबसे ज्यादा मतदान का उत्साह किसके पक्ष में है, इसके लिए अब 4 मई का बेसब्री से इंतजार शुरू हो गया है। मतदान के इस स्वस्फूर्त उत्साह ने सबको चौंका दिया। वोटिंग के आंकड़ों ने टीएमसी व भाजपा को भी हैरान कर दिया।

अब सब तरभफ ये ही मंथन है कि ये ममता बनर्जी की लहर है या सत्ता में बदलाव पर लगी मुहर। ये बंपर वोट किसे जीत देंगे, किसे चोट देंगे... ये चुनावी रणनीतिकार भी बता नहीं पा रहे हैं। राज्य का राजनीतिक मिजाज बढ़े हुए मतदान के बाद सत्ता परिवर्तन का साफ-साफ इशारा भी नहीं करता। इसलिए बंपर वोटिंग से कोई नतीजा निकालना फिलहाल सियासी रणनीतिज्ञ के लिहाज से सुरक्षित नहीं माना जा रहा।

तमिलनाडु में भी 85 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग कर इतिहास बना दिया। 1959 से अब तक राज्य में इतने वोट कभी नहीं डाले गए। सीएम स्टालिन की सीट पर तो बीते चुनाव की तुलना में 21 प्रतिशत तक ज्यादा वोटिंग हुई। चैन्नई में ये आंकड़ा 90 प्रतिशत तक जा पहुंचा।

मतदान के इस बढ़े प्रतिशत ने यहां भी चुनावी समीकरण को गड्डमड्ड कर दिया है। चुनाव के पहले राज्य में माना जा रहा था कि स्टालिन सरकार की विदाई हो सकती है, लेकिन कल हुए मतदान के बाद स्टालिन अपनी जीत का खुलकर दावा कर रहे हैं।

तमिल फिल्म के सुपर स्टार विजन की नई राजनीतिक पार्टी ने भी जीत के तमाम कयासों को उलझाने में अहम भूमिका निभाई है। यहां सभी 234 सीट पर एक ही चरण में चुनाव पूर्ण हो चुके हैं।

प्रवासी बंगालियों ने बदल दिए सारे समीकरण..चुनावी जानकार इस बेतहाशा वोटिंग के तीन अहम कारण बता रहे हैं। इनमें सबसे पहले वे प्रवासी बंगाली हैं, जो कामकाज के सिलसिले में बंगाल से बाहर डेरा डाले हुए हैं। ऐसे लाखों प्रवासी बंगाली इस बार वोटिंग करने देश के हर हिस्से से अपनी धरती पर पहुंचे।

इसमें तृणमूल कांग्रेस व भाजपा दोनों के समर्थक हैं। सबसे ज्यादा प्रवासी गुजरात व दक्षिण के राज्यों से बंगाल पहुंचे। गुजरात से तो इनके लिए स्पेशल ट्रेन तक चलाई गई। दूसरा प्रमुख कारण मतदाता सूची का शुद्धिकरण, यानी एसआईआर का रहा। मतदाताओं में ये एक अनजाना भय समा गया था कि वोट न डाला तो हो सकता है अगले चुनाव तक हमारा वोट भी कट जाए।

तीसरा कारण मौजूदा ममता सरकार के खिलाफ एंटीनकम्बेसी का माना जा रहा है, जिसमें भय, भ्रष्टाचार व ध्रुवीकरण जैसे मुद्दे अहम थे। वहीं चुनावी एक्सपर्ट इसे तकनीकी रूप से पुराने मतदान के प्रतिशत से ही जोड़ रहे हैं कि एसआईआर के बाद मरे हुए, दो जगह दर्ज व राज्य छोड़कर जाने वाले मतदाता वोटिंग लिस्ट से हट गए। इनकी संख्या अगर जुड़ी हुई होती तो मतदान का ये प्रतिशत वही पुराने पैटर्न के हिसाब से 80-82 फीसदी के बीच रहता।

संबंधित समाचार

10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

less than a minute ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

8 minutes ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

10 minutes ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

14 minutes ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

20 minutes ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

29 minutes ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

30 minutes ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

32 minutes ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

36 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

41 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 1 hour ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 1 hour ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 1 hour ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 2 hours ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!