कोटा से पकड़े गए सराफा कारोबारी: अब खुलेगा गोल्ड तस्करी का नेटवर्क; 3 किलो विदेशी सोने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 4.72 करोड़ रुपए के विदेशी सोने की बरामदगी के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है।
राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार सराफा कारोबारी दीपक खंडेलवाल और उसके बेटे नकुल खंडेलवाल को इंदौर लाए जाने के बाद एजेंसी अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि तस्करी का सोना इंदौर में किन लोगों तक पहुंचता था और उसे बाजार में खपाने की पूरी व्यवस्था कैसे संचालित होती थी।
गिरफ्तारी के दौरान मोबाइल फेंकने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान पिता-पुत्र ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन फेंक दिए। DRI को आशंका है कि इन मोबाइल फोन में तस्करी के नेटवर्क, संपर्कों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सबूत हो सकते हैं। यही वजह है कि एजेंसी अब मोबाइल डेटा के साथ बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।
अकोला से शुरू हुई जांच की कड़ी
इस मामले में जांच की शुरुआत उन तीन लोगों की गिरफ्तारी से हुई थी, जो अकोला से करीब 3 किलो विदेशी सोना लेकर इंदौर पहुंचे थे। पूछताछ में सामने आया कि सोने की यह खेप इंदौर के तुलसी नगर इलाके में पहुंचाई जानी थी।
इसी इनपुट के आधार पर DRI ने सराफा बाजार से जुड़े कारोबारियों की गतिविधियों की पड़ताल शुरू की। जांच आगे बढ़ने के बाद एजेंसी राजस्थान के कोटा तक पहुंची, जहां से दीपक खंडेलवाल और उसके बेटे नकुल को गिरफ्तार किया गया।
विदेशी सोने पर भारतीय ब्रांड की मार्किंग का शक
जांच में यह बात भी सामने आई है कि विदेशी मूल के सोने को पिघलाकर उस पर भारतीय ब्रांड जैसी मार्किंग की जाती थी। आशंका है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल सोने की वास्तविक पहचान छिपाने और उसे भारतीय बाजार में खपाने के लिए किया जाता था।
अब DRI यह पता लगाने में जुटी है कि सोना पिघलाने और उस पर नई मार्किंग करने की प्रक्रिया में रिफाइनरी, सोना गलाने वाले कारीगर या अन्य कारोबारी भी शामिल थे या नहीं।
आगे और गिरफ्तारियां संभव
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कुछ अन्य कारोबारियों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि DRI ने अभी इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एजेंसी अब बयानों को डिजिटल और वित्तीय सबूतों से मिलाने में जुटी है।
जांच अधिकारियों का मानना है कि यदि मोबाइल डेटा, बैंक लेन-देन और अन्य डिजिटल सबूत पूछताछ में सामने आई जानकारियों की पुष्टि करते हैं, तो आने वाले दिनों में इस मामले में और कार्रवाई और नई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!